Covid-19 Cases in indian states update: भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामलों में अचानक एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1009 हो गई है, जिनमें से 752 केस हाल ही में रिपोर्ट हुए हैं। यह बढ़ती संख्या फिर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और आम नागरिकों के लिए सतर्कता का संकेत मानी जा रही है।
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य: केरल टॉप पर
जारी रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस फिलहाल केरल में हैं। राज्यवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
- केरल: 430 केस
- महाराष्ट्र: 209 केस
- दिल्ली: 104 केस
- कर्नाटक: 47 केस
वहीं अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में कोई भी एक्टिव केस नहीं है।
कोरोना का पहला केस और महामारी की शुरुआत
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना वायरस का पहला मामला दुनिया के सामने 31 दिसंबर 2019 को आया था।
- WHO ने जनवरी 2020 में इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
- 11 मार्च 2020 को WHO ने इसे वैश्विक महामारी (Pandemic) घोषित कर दिया।
- भारत में 24 मार्च 2020 से कई चरणों में लॉकडाउन लगा और इसे समय-समय पर आगे बढ़ाया गया।
क्या करें अब?
हालांकि अब स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं है, लेकिन अचानक मामलों की तेजी से बढ़ोतरी सावधानी बरतने की चेतावनी जरूर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जल्द ही नई गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं।