APN News Live Updates: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बैठक के दौरान 26/11 मुंबई के ताज होटल अटैक मामले पर कहा कि आतंकवाद से मानवता को खतरा है। आज 26/11 को दुनिया अपने पीड़ितों को याद करने में भारत के साथ है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई और निगरानी की उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर पीड़ित के प्रति एहसानमंद हैं
APN News Live Updates: मध्य प्रदेश के मोरटक्का से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’,प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुई यात्रा में शामिल
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के मोरटक्का गांव से शुरू हुई। यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी पार्टी सांसद राहुल गांधी व अन्य के साथ शामिल हुए। आज यात्रा को 80 दिन हो गए हैं। बता दें कि इसके पहले राहुल गांधी महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए। जिसके बाद यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू हुई। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
पेज अपडेट जारी है…