आज पूरा झारखंड खुशी के माहौल में डूबा हुआ है। आज झारखंडवासियों के लिए बेहद ही खुशी का अवसर है, क्योंकि झारखण्ड राज्य आज अपनी 17वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज झारखण्ड ने सफलतापूर्वक 17 वर्ष पूरे कर लिए है। आज से 17 साल पहले 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड राज्य की स्थापना की गयी थी। झारखण्ड, देश का 28वां राज्य है जिसकी स्थापना आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा की अगवाई में की गयी थी।
झारखण्ड शब्द की रचना-
झारखंड दो शब्दों से मिलकर बना है झार अर्थात झाड़, जिसका शाब्दिक अर्थ वन होता है और ‘खण्ड’ यानी टुकड़ा। झारखण्ड अपने नाम को पूरी तरह से सार्थक करता है, यह एक वन प्रदेश है जिसे झारखंड आंदोलन के उपरांत निर्मित किया गया था। झारखंड में पर्याप्त मात्रा में खनिज पाया जाता है जिस कारण इसे ‘भारत का रूर’ नाम से भी जाना जाता है।
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आज राज्य भर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद पहला अवसर है जब वे झारखंड आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर वॉल पर भी शेयर की।
झारखंड पहुंचने के पहले उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी और जननायक ‘धरती आबा’ बिरसा मुण्डा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।#PresidentKovind reaches Ranchi on his first visit to Jharkhand as President of India; pays tributes at the statue of Birsa Munda pic.twitter.com/i0UdiZzQb9
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2017
Tributes to freedom fighter and national hero 'Dharti Aba' Birsa Munda on his birth anniversary. I am happy to be visiting Jharkhand on this day #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2017
मुख्य समारोह में 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। समारोह के लिए 125 फीट का स्टेज तैयार हो चुका है। समारोह में सम्मिलित होने वाले लोगों के लिए पूरे मोरहाबादी मैदान में तीन जर्मन हैंगर लगाये गये हैं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है
राष्ट्रपति का आगामी कार्यक्रम-
12 से 1 बजे: मोरहाबादी में स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे
1:00 से 2:50 बजे: राजभवन में रहेंगे 3:00 बजे: योगदा सत्संग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे 3:45 बजे: योगदा सत्संग से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे 4:10 बजे : दिल्ली के लिए रवाना होंगे |
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 17 स्कूली बच्चियों ने 1000 पौंड का केक काटा और झारखंड को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम रघुवर दास ने राज्यवासियों को बधाइयां दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जाएगी। राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार इसके दायरे में आएंगे। बीमा प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी। नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे।
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह रांची पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। -बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े के साथ वहां की पवित्र मिट्टी लेकर रांची के लिए पैदल निकले। -ये सुबह 10 बजे बिरसा चौक पहुंचे और पवित्र मिट्टी राष्ट्रपति को सौंपेंगे।-सुबह आठ बजे 10 हजार से ज्यादा बच्चों ने जिला स्कूल से मोरहाबादी मैदान तक प्रभात फेरी निकाली। -राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे मोरहाबादी स्थित मुख्य समारोह स्थल पहुंचेंगे। यहां 35 हजार लाभुकों के बीच 2500 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। -2500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी होगा। मलूटी के ऐतिहासिक टेराकोटा के मंदिरों पर डाक टिकट का विमोचन होगा। |