सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर ने एक वीडियो अपलोड की है, जिसको देखकर आपका दिन ही बन जाएगा। क्यूट नन्ही सी मीशा आपको पापा शाहिद से साथ मस्ती में झूमती हुई दिखाई देगी। वीडियो में पापा और परी माइकल जैक्सन के गाने पर थिरक रहे हैं।

दरअसल शाहिद और प्यारी मीशा वर्ल्ड डांस डे मना रहे हैं। छोटी सी मीशा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है और इस बार भी मीशा का कठपुतली डांस सुर्खियां बटोरने के लिए काफी है।

मीशा वीडियो में पापा को फॉलो करने की पूरी कोशिश करती है। पापा शाहिद भी मस्ती में फनी डांस स्टैप्स करते हैं। खैर दोनों का कॉर्डिनेशन बेहद जबरदस्त है। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को यह वीडियो पोस्ट की है और अब तक इसे करीब 9 लाख लोग देख चुके हैं।

#worlddanceday #havefeetwilldance #mj dance is in your blood.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद कपूर की फिल्मी दुनिया की बात करें तो इन दिनों शाहिद अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर काफी व्यस्त है। शाहिद कपूर के साथ साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म नंवबर में रिलीज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here