बर्थडे पर रणवीर सिंह का धमाका, ‘धुरंधर’ से जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

0
10
'धुरंधर' से जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
'धुरंधर' से जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस टीज़र वीडियो में रणवीर का दमदार और इंटेंस अवतार नजर आ रहा है, जो किसी रहस्यमयी योद्धा जैसा प्रतीत होता है। उनका लुक कहीं-कहीं फिल्म पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी से मेल खाता है। पूरे वीडियो में वह फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं।

12.12 पोस्ट ने बढ़ाया था सस्पेंस

रणवीर सिंह ने एक दिन पहले रात में इंस्टाग्राम स्टोरी पर “12.12” लिखी एक रहस्यमयी पोस्ट डाली थी, जिसने फैन्स के बीच कयासों को जन्म दे दिया था। फैंस को लगा कि बर्थडे के दिन कुछ बड़ा अनाउंसमेंट होने वाला है। और ठीक 12:12 बजे, रणवीर ने अपने 40वें जन्मदिन पर ‘धुरंधर’ का टीज़र रिलीज कर सभी अफवाहों को सही साबित कर दिया। टीज़र शेयर करते हुए उन्होंने लिखा— “एक नर्क उठेगा। 5 दिसंबर 2025 को अज्ञात पुरुषों।”

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े चेहरे

‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं और फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा खबरें हैं कि यामी गौतम भी इस थ्रिलर ड्रामा का हिस्सा बन सकती हैं। लगभग 2 मिनट 39 सेकंड लंबे टीज़र में रणवीर एक गुप्त मिशन पर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके किरदार की पूरी तस्वीर ट्रेलर के साथ ही साफ हो पाएगी।

20 साल छोटी हो सकती हैं लीड एक्ट्रेस

रणवीर सिंह की इस बिग बजट फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन का नाम सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि सारा और रणवीर की उम्र में लगभग 20 साल का फासला है। सारा अर्जुन इससे पहले पोन्नियन सेल्वन में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। अगर वह ‘धुरंधर’ की लीड बनती हैं, तो यह उनकी पहली बड़ी हिंदी कमर्शियल फिल्म मानी जाएगी। रणवीर के फैंस के लिए यह टीज़र एक ट्रीट से कम नहीं है और अब सभी की नजरें फिल्म के ट्रेलर और 5 दिसंबर 2025 की रिलीज डेट पर टिकी हुई हैं।