Bhool Bhulaiyaa 2 का मोशन पोस्टर रिलीज, Kartik Aaryan का दिखा खतरनाक लुक

0
487
Bhool Bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2

भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) को लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के फैंस काफी खुश हैं। फैंस फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे  हैं। जब से कार्तिक आर्यन के लीड रोल वाली फिल्म की घोषणा हई है तभी से फैंस इसे लेकर एक्साइटेड हैं। अब फिल्म का एक मोशन पोस्टर (Motion Poster) भी रिलीज कर दिया गया है।

इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में खतरनाक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने यह मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

25 मार्च 2022 को रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ’25 मार्च 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है भूल भुलैया 2’। वैसे यह फिल्म पहले 19 नवंबर 2021 को रिलीज होनी थी मगर कोरोना वायरस के चलते इसकी शूटिंग रुक गई थी। अब इसे अगले साल रिलीज करने का प्लान बनाया गया है। देखें, फिल्म का मोशन पोस्टर


बता दें कि अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही ‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘भूल भूलैया’ का सीक्वल है जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा  कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और गोविंद नामदेव मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:

आज रैपर के बादशाह यो यो हनी सिंह का है जन्मदिन, इन 10 गानों से फैंस के दिल में बनाई जगह

कैलेंडर लॉन्च: अपने पीछे अमिताभ को देख शर्मा गई रेखा, वीडियो वायरल