22 सितंबर से GST 2.0 लागू होने का असर अब ऑटो सेक्टर में साफ दिखाई दे रहा है। देश की लगभग सभी बड़ी कार कंपनियों— महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुज़ुकी, टाटा मोटर्स हुंडई, टोयोटा से लेकर लग्ज़री ब्रांड्स जैसे रेंज रोवर, स्कोडा और किआ—ने अपनी कारों की कीमतों में भारी कटौती की है। मॉडलों पर छूट 60 हजार रुपये से लेकर 30 लाख रुपये (सीमित मॉडल पर) तक पहुंच गई है। ऑटो इंडस्ट्री का मानना है कि इस कदम से फेस्टिव सीजन में कार बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।
महिंद्रा: ₹1.5 लाख से अधिक की बचत
- बोलेरो नियो: ₹1.27 लाख सस्ती
- XUV 3XO: पेट्रोल ₹1.40 लाख, डीज़ल ₹1.56 लाख कम
- थार रेंज: ₹1.35 लाख तक की छूट
- थार रॉक्स: ₹1.33 लाख की बचत
- स्कॉर्पियो क्लासिक: ₹1.01 लाख सस्ती
- स्कॉर्पियो N: ₹1.45 लाख तक सस्ती
- XUV700: ₹1.43 लाख तक की छूट
मारुति सुज़ुकी – अधिकतम ₹2.25 लाख तक की छूट
- इनविक्टो → ₹2.25 लाख तक
- ऑल्टो K10 → ₹40,000
- वैगनआर → ₹57,000
- स्विफ्ट → ₹58,000
- डिज़ायर → ₹61,000
- बलेनो → ₹60,000
- फ्रोंक्स → ₹68,000
- ब्रेज़ा → ₹78,000
- ईको → ₹51,000
- एर्टिगा → ₹41,000
- सेलेरियो → ₹50,000
- एस-प्रेसो → ₹38,000
- इग्निस → ₹52,000
- जिम्नी → ₹1.14 लाख
- XL6 → ₹35,000
टाटा मोटर्स: ₹1.55 लाख तक की छूट
- टियागो: ₹75,000 तक सस्ती
- टिगोर: ₹80,000 की छूट
- अल्ट्रोज़: ₹1.10 लाख तक की बचत
- पंच: ₹85,000 तक कम
- नेक्सॉन: ₹1.55 लाख तक की छूट
- हैरियर: ₹1.40 लाख की बचत
- सफारी: ₹1.45 लाख कम
- कर्व: ₹65,000 सस्ती
किआ मोटर्स: ₹4.48 लाख तक की छूट
- सोनेट: ₹1.64 लाख सस्ती
- साइरोस: ₹1.86 लाख कम
- सेल्टोस: ₹75,372 की छूट
- कैरेन्स: ₹48,513 सस्ती
- कैरेन्स क्लैविस: ₹78,674 की छूट
- कार्निवल: ₹4.48 लाख तक की बचत
टोयोटा: ₹3.49 लाख तक की छूट
- फॉर्च्यूनर: ₹3.49 लाख तक सस्ती
- लेजेंडर: ₹3.34 लाख तक की छूट
- हिलक्स: ₹2.52 लाख तक कम
- वेलफायर: ₹2.78 लाख की छूट
- कैमरी: ₹1.01 लाख कम
- इनोवा क्रिस्टा: ₹1.80 लाख सस्ती
- इनोवा हाइक्रॉस: ₹1.15 लाख की बचत
स्कोडा: ₹5.8 लाख तक की बचत
- कोडियाक: ₹3.3 लाख (GST) + ₹2.5 लाख (फेस्टिव ऑफर)
- कुशाक: ₹66,000 (GST) + ₹2.5 लाख छूट
- स्लाविया: ₹63,000 (GST) + ₹1.2 लाख ऑफर
हुंडई: ₹2.4 लाख तक की छूट
- ग्रैंड i10 निओस: ₹73,808 तक कम
- ऑरा: ₹78,465 सस्ती
- एक्सटीरियर: ₹89,209 छूट
- i20: ₹98,053 (N-Line ₹1.08 लाख)
- वेन्यू: ₹1.23 लाख तक सस्ती
- वेर्ना: ₹60,640 की छूट
- क्रेटा: ₹72,145 तक कम (N-Line ₹71,762)
- अल्काज़ार: ₹75,376 सस्ती
- टक्सन: ₹2.4 लाख तक छूट
रेंज रोवर: ₹30.4 लाख तक की कीमत में कटौती
- रेंज रोवर 4.4P SV LWB: ₹30.4 लाख तक की छूट
- 3.0D SV LWB: ₹27.4 लाख की बचत
- 3.0P ऑटोबायोग्राफी: ₹18.3 लाख तक सस्ती
- रेंज रोवर स्पोर्ट 4.4 SV: ₹19.7 लाख कम
- वेलार: ₹6 लाख तक छूट
- इवोक: ₹4.6 लाख तक सस्ती
- डिफेंडर रेंज: ₹18.6 लाख तक की बचत
- डिस्कवरी: ₹9.9 लाख तक की छूट
- डिस्कवरी स्पोर्ट: ₹4.6 लाख तक कम
अन्य ब्रांड्स पर भी फायदा
- रेनो काइगर: ₹96,395 तक सस्ती
- मारुति सुज़ुकी: ₹2.25 लाख तक की छूट (इनविक्टो सबसे ज्यादा)
- निसान मैग्नाइट: ₹1 लाख तक की छूट
GST 2.0 के बाद कार खरीदारों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। चाहे आप बजट हैचबैक लेना चाहें या लग्ज़री SUV, लगभग हर सेगमेंट में दाम घटे हैं। ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में बिक्री रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ऑटो कंपनियों की आधिकारिक घोषणाओं और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। ऑफ़र और छूट क्षेत्र, डीलरशिप तथा उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी वाहन की खरीदारी से पहले संबंधित कंपनी या अधिकृत डीलर से कीमत और ऑफ़र की पुष्टि अवश्य करें।