Gold-Silver में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख के पार, चांदी में भी 3% की तेजी; जानिए बड़े शहरों के भाव

0
0

Gold-Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में आज यानी मंगलवार (10 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों ही कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी का रुझान रहा।

MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1500 रुपये से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। सोना सुबह के सत्र में 1,61,743 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,60,299 रुपये पर बंद हुआ था, जिसके मुकाबले आज बाजार में मजबूत उछाल देखने को मिला।

सुबह करीब 10 बजे गोल्ड फ्यूचर लगभग 1% की बढ़त के साथ 1,61,830 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सोने ने यही स्तर दिन का उच्चतम स्तर भी छू लिया।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर लगभग 3.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,75,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर की थी। दिन के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,78,339 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जो बाजार में मजबूत मांग को दर्शाता है।

खुदरा बाजार में चांदी के भाव

देश के प्रमुख शहरों में खुदरा बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई।

  • दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,799 रुपये के आसपास रहा।
  • वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए लगभग 27,990 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
  • चेन्नई में चांदी सबसे महंगी रही, जहां 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,899 रुपये दर्ज किया गया।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (सुबह 10 बजे तक)

दिल्ली

  • 24 कैरेट – 1,61,820 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,340 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,400 रुपये

मुंबई

  • 24 कैरेट – 1,61,670 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,190 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,250 रुपये

चेन्नई

  • 24 कैरेट – 1,63,080 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,49,490 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,29,990 रुपये

कोलकाता

  • 24 कैरेट – 1,63,620 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,190 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,250 रुपये

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट – 1,61,720 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,240 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,300 रुपये

लखनऊ

  • 24 कैरेट – 1,61,820 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,340 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,400 रुपये

पटना

  • 24 कैरेट – 1,61,720 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,240 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,300 रुपये

हैदराबाद

  • 24 कैरेट – 1,61,670 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,48,190 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,21,250 रुपये

क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमत?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बढ़ती मांग की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां और वैश्विक बाजारों की चाल सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकती है।