Gold Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, 8 सितंबर का लेटेस्ट रेट और क्या $5,000 प्रति औंस तक जा सकता है?

0
0
Gold Price Today
Gold Price Today

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। निवेशकों ने रिकॉर्ड स्तर पर मुनाफा निकाला और अंतरराष्ट्रीय मार्केट की कमजोरी के चलते कीमती धातुएं लाल निशान में बंद हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹606 यानी 0.56% गिरकर ₹1,07,122 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को यह ₹1,07,807 तक पहुँच चुका था। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में ₹612 की कमी हुई और यह ₹1,08,176 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी ने भी लिया रुख

दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹977 (0.78%) गिरकर ₹1,23,720 प्रति किलोग्राम हो गई। 3 सितंबर को चांदी 14 साल के उच्चतम स्तर ₹1,26,300 प्रति किलोग्राम पर थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले सत्र में सोना और चांदी रिकॉर्ड लेवल तक पहुँच गए थे। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,07,870 और 99.5% वाला ₹1,07,000 प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी ₹1,400 बढ़कर ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

Comex पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 0.68% गिरकर USD 3,628.35 प्रति औंस पर रहा। शुक्रवार को यह USD 3,655.50 के उच्च स्तर पर था। स्पॉट गोल्ड USD 3,584.40 तक गिर गया। सिल्वर फ्यूचर्स 0.7% कम होकर USD 41.26 और स्पॉट सिल्वर 0.88% गिरकर USD 40.64 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

गिरावट के पीछे का कारण

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, चीन का सेंट्रल बैंक (PBoC) लगातार 10वें महीने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है, जो अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की रणनीति का हिस्सा है। अगस्त में चीन का गोल्ड स्टॉक 74.02 मिलियन ट्रॉय औंस पर पहुंचा, जबकि जुलाई में यह 73.96 मिलियन था।

अमेरिका का टैरिफ रियायत

अमेरिका ने सोने और कुछ अन्य धातुओं पर टैरिफ छूट देने की घोषणा की। मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री के अनुसार, कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा के बाद फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की संभावना बढ़ गई है। इससे सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) का समर्थन मिला। कमजोर डॉलर और रुपये में गिरावट ने भी घरेलू बाजार में मदद की।

क्या सोना $5,000 प्रति औंस तक पहुँच सकता है?

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर फेड की स्वतंत्रता पर दबाव बढ़ता है और निवेशक ट्रेजरी बॉन्ड से पैसा निकालकर गोल्ड में लगाते हैं, तो सोने की कीमत $5,000 प्रति औंस तक जा सकती है। मौजूदा गिरावट लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका भी दे सकती है।

20 साल में सोने का जलवा

2005 में सोना ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वहीं 2025 में यह ₹1,00,000 पार कर गया, यानी लगभग 1,200% का उछाल। पिछले 20 सालों में सोने ने 16 बार मजबूत रिटर्न दिए हैं। 2025 में अब तक सोने में 31% की बढ़त रही है, जो इसे इस साल के टॉप परफॉर्मिंग एसेट्स में शामिल करती है।

प्रमुख शहरों में 8 सितंबर का सोना भाव

मुंबई: ₹1,07,400/10 ग्राम (एमसीएक्स ₹1,07,200)

दिल्ली: ₹1,07,210/10 ग्राम (एमसीएक्स ₹1,07,200)

कोलकाता: ₹1,07,260/10 ग्राम (एमसीएक्स ₹1,07,200)

चेन्नई: ₹1,07,200/10 ग्राम (एमसीएक्स ₹1,05,807)