Fuel Price:देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार 6 दिसंबर 2022 को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर बना हुआ है।दूसरी तरफ बात अगर मध्य प्रदेश और राजस्थान की करें तो वहां दिल्ली की तुलना में आज पेट्रोल और डीजल महंगा बिक रहा है। देश में सबसे ज़्यादा वैट राजस्थान में वसूला जा रहा है। डीजल पर 26 फ़ीसदी और पेट्रोल पर 36 फ़ीसदी वैट लिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर ही तेल कंपनियां प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के मूल्यों का निर्धारण करती हैं।
हालांकि इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारतीय तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज भी वाहन ईंधन किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ है।
मालूम हो कि 22 मई को सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। इससे देशभर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा करतीं हैं। उसके बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं।

Fuel Price: यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का Rate
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
- Fuel Price: Petrol और Diesel के Update Rate जारी, जानिए यहां
- Fuel Price: Petrol और Diesel की कीमतें हो गईं अपडेट, जानिए अपने शहर का Latest Rate