69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमश: गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। फिल्म मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता और पल्लवी जोशी ने द कश्मीर फाइल्स में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।
द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी जीता है। आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म सहित कई पुरस्कार जीते। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब जीतने वाली गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम ने कई पुरस्कार भी जीते। शेरशाह को स्पेशल जूरी पुरस्कार मिला।
वर्ष के अंत में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।