कुुछ दिनोंं पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) द्वारा 40 बिलियन डॅालर के फ्रांसीसी पनडुब्बी Order Cancel करने के बाद निराशा के बीच France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने प्रधान मंत्री Narendra Modi से बात की थी। लेकिन अब फ्रांस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उसने ग्रीस (Greece) और चेक गणराज्य (Czech Republic) के साथ नए हथियारों के सौदे पर हस्ताक्षर किया है।
Greece के प्रधान मंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस (Kyriakos Mitsotakis) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) की मौजूदगी में France-Built Warships को खरीदने के सौदे की घोषणा की। साथ ही फ्रांस के Armed Forces Ministry ने बुधवार को बताया की कि फ्रांस 52 सीज़र तोपखाने हथियार चेक गणराज्य को 301 मिलियन डॅालर में बेचेगा।
5 billion डॅालर का समझौता हुआ
ग्रीस $5 बिलियन में तीन Belharra Frigates और तीन Gowind Corvettes खरीदेगा। ऐसी उम्मीद है कि सभी जहाजों को 2026 तक एथेंस पहुंचा दिया जाएगा, पहला फ्रिगेट 2024 में आएगा। ग्रीस की नौसेना को अपनी सेना के लिए जहाजों जरूरत थी। यह Contract फ्रांसीसी रक्षा ठेकेदार Naval Group ने तीन साल की लड़ाई के बाद अमेरिकी फर्म Lockheed Martin से जीता है।
सुरक्षा के मद्देनजर समझौता
फ्रांस और ग्रीस के बीच हुए इस समझौते के तहत फ्रांसीसी नौसैनिक ग्रीस की सेना की Aegean और Eastern Mediterranean क्षेत्र में सहायता करेंगे। प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए एक मार्ग के रूप में इसकी लोकप्रियता के कारण इस क्षेत्र को यूरोप और यूरोपीय संघ की सुरक्षा के रूप में देखा जाता है।
सांसद दिमित्रिस कैरिडिस (Dimitris Caridis) ने अल जज़ीरा को बताया, ‘’ यह एक साधारण हथियारों का समझौता नहीं है। यह एक रणनीतिक सौदा है जो East Mediterranean स्थिति को बदल देगा। ”
कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन के बीच AUSUK संधि के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने $ 40 बिलियन के फ्रांसीसी पनडुब्बी का Order Cancel कर दिया था।
यह भी पढ़ें : फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने Narendra Modi को किया फोन, Afghanistan के मुद्दे पर हुई बात