Sanjay Arora: तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी संजय अरोड़ा को पिछले साल अगस्त में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का DG नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर को भारत-चीन LAC सुरक्षा बल का कार्यभार संभाला था। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
गृह मंत्रालय ने रविवार को आईटीबीपी के महानिदेशक और तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का अगला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। अरोड़ा गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा सोमवार को कार्यभार संभालेंगे।
कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर Sanjay Arora?
संजय अरोड़ा ने Malaviya National Institute of Technology, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। आईपीएस बनने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह विशेष कार्य बल के पुलिस अधीक्षक (SP) थे। यहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह का सामना किया था। इस दौरान उन्हें सफलता भी मिली थी।
SSG बनाने में IPS Sanjay Arora ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
1991 में अरोड़ा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुरक्षा समूह (SSG) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवा की है। उन्होंने 2002 से 2004 तक कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया है।
उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त अपराध और मुख्यालय और अतिरिक्त आयुक्त यातायात के रूप में चेन्नई शहर पुलिस का नेतृत्व किया है। पदोन्नति पर, उन्हें तमिलनाडु पुलिस में एडीजीपी (संचालन) और एडीजीपी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया था।
पिछले साल संभाला था ITBP DG का पदभार
संजय अरोड़ा ने IG (विशेष अभियान) BSF, आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर CRPF और IG ऑपरेशन CRPF के रूप में कार्य किया है। उन्होंने आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने से पहले एडीजी मुख्यालय और ऑपरेशन CRPF और विशेष डीजी जम्मू-कश्मीर जोन सीआरपीएफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने 31 अगस्त, 2021 को डीजी आईटीबीपी के 31वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
यह भी पढ़ें: