Ranveer Singh Nude Photoshoot: वैसे तो रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने काम की वजह से तो कभी अपने फैशन सेंस की वजह से। इस बार रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक मैगजीन फोटोशूट के दौरान रणवीर सिंह का न्यूड लुक सामने आया है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई और फैंस अलग-अलग तरह से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस फोटोशूट में पद्मावत एक्टर अलग अलग पोज देते दिख रहे हैं। रणवीर सिंह का ये न्यूड फोटोशूट हर किसी को रिएक्ट करने पर मजबूर कर रहा है।
Ranveer Singh Nude Photoshoot: मैगजीन फोटोशूट के लिए हुए न्यूड रणवीर
एक पॉपुलर मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने ये न्यूड फोटोशूट कराया है। कुछ तस्वीरों में रणवीर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये न्यूड पोज देकर सभी को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में रणवीर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं और अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। अपने सुपरस्टार्स का अंदाज देख कुछ तारीफ करते नहीं थक रहे तो कुछ इन तस्वीरों का मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि ये तस्वीरें फेक हैं।
Ranveer Singh Nude Photoshoot: क्या बोले यूजर्स?
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को देखने के बाद, यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। रणवीर की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, बस यही देखना बाकी था। वहीं कोई उन्हें मोगली बता रहा है। किसी ने तो ये तक लिख दिया कि दीपिका ने कपड़े नहीं दिये। एक यूजर ने कहा इतना भी आर्टिस्ट नहीं बनना था। इनमें से कुछ यूजर्स ने रणवीर की फोटोज को फायरी भी बताया है। वैसे फोटो देखने के बाद कह सकते हैं कि रणवीर सिंह कि डिक्शनरी में नामुमकिन नाम का कोई शब्द नहीं है।
विजय देवराकोंडा भी करा चुके हैं न्यूड शूट
कुछ समय पहले विजय देवराकोंडा ने भी न्यूड फोटोशूट कराया था। जब ये तस्वीर शेयर की गई तो इस पर भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था। विजय न्यूड फोटोशूट के दौरान हाथ में गुलाब के फूल पकड़े हुए नजर आए थे। विजय के बाद अब रणवीर सिंह का भी ऐसा अंदाज देख कर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं और वो पूछ रहे हैं कि भला स्टार्स को ऐसे फोटोशूट कराने की जरूरत क्यों पड़ती है।
संबंधित खबरें…
“जाने चले जाते हैं कहां, दुनिया से जाने वाले”, मुकेश “द मैन विद गोल्डेन वॉइस”