UP News: बीती 18 जून को सिकरारा थानाक्षेत्र के लाला बाजार में सेना में भर्ती की नई योजना “अग्निपथ” के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। उपद्रवियों द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की गई।आगनजी करके करके सरकारी संपत्ति को नुकसन पहुंचाया गया।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में 40 लाख रुपये की वसूली प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

UP News:पुलिस और सरकारी संपत्ति को पहुंचाया था नुकसान

प्रशासन ने इस घटना के संबंध में थाना सिकरारा पर 6 अभियोग बनाम 79 नामजद व 250 अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना में संलिप्त 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि शेष नामजद और अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए NBW वारंट जारी कराया जा रहा है।
थाना बदलापुर में भी अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रवियों द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी। जिसमें 3 अभियोग बनाम 36 नामजद व 150 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया। घटना में शामिल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। इन दोनों घटनाओं में परिवहन निगम की बस, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। जिसकी कीमत का आकलन कराया गया, अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख निकली है।
संबंधित खबरें