क्या ‘धुरंधर 2’ में होगी अक्षय खन्ना की वापसी? रहमान डकैत के अतीत से उठेगा पर्दा!

0
0
क्या ‘धुरंधर 2’ में होगी अक्षय खन्ना की वापसी?
क्या ‘धुरंधर 2’ में होगी अक्षय खन्ना की वापसी?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी दमदार एक्टिंग और अनोखे डांस मूव्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे, जिस पर हजारों रील्स भी बनीं।

क्या दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे अक्षय खन्ना?

पहले पार्ट में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद फैंस अक्षय खन्ना को ‘धुरंधर 2’ में दोबारा देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी बीच फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट ने इन उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने दावा किया है कि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर 2’ में वापसी करेंगे। बताया जा रहा है कि वह करीब एक हफ्ते तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस बार उनके किरदार रहमान डकैत की बैकस्टोरी को विस्तार से दिखाया जाएगा और रोल में कई नई परतें जोड़ी जाएंगी।

हालांकि, इस खबर को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले पार्ट के एंड ने बढ़ाया था सीक्वल का क्रेज

‘धुरंधर’ के क्लाइमेक्स में ही मेकर्स ने दूसरे पार्ट की झलक दे दी थी। एंडिंग में दिखाया गया था कि रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रंगी कैसे अंडरकवर एजेंट हमजा बनता है। इसके साथ ही आगे की कहानी में उसके गैंगस्टर बनने और ल्यारी इलाके पर कब्जा जमाने की दास्तान दिखाई जाएगी।

इन सितारों से सजेगा ‘धुरंधर 2’

जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन और स्क्रीनप्ले दोनों आदित्य धर ने ही संभाले हैं।

दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है, जिससे रिलीज डेट और भी रोमांचक हो गई है।