Stain Removal Tips: सफेद कपड़ों पर तेल के दाग से परेशान? इन आसान घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

0
11

Stain Removal Tips: कई बार खाना बनाते, खाते या रोजमर्रा के काम करते वक्त कपड़ों पर तेल के दाग लग जाते हैं। खासकर सफेद कपड़ों पर तेल के दाग ज्यादा साफ दिखाई देते हैं, जिससे कपड़े बेकार लगने लगते हैं। लेकिन चिंता मत कीजिए, घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानिए कैसे-

तेल का दाग लगते ही क्या करें?

जैसे ही कपड़े पर तेल गिरता है, सबसे पहले उस जगह को रगड़ने की बजाय टिशू पेपर से हल्के से थपथपाएं। इससे अतिरिक्त तेल सोख लिया जाएगा और दाग फैलने से बचेगा।

बेकिंग सोडा का जादू

बेकिंग सोडा तेल के दाग हटाने में बेहद असरदार है। इसे तेल के दाग-धब्बों का दुश्मन माना जाता है। दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर कपड़ा धो लें। दाग हल्का हो जाएगा।

सिरके का कमाल

सिरके का भी इस्तेमाल दाग मिटाने में किया जा सकता है। सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें कपड़े को भिगो दें। आधे घंटे से एक घंटे के समय के बाद इसे धो लें। आप देखेंगे कि दाग लगभग मिट चुका है।

नींबू और बेकिंग सोडा की जोड़ी

नींबू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट बताया जाता है। ऐसे में, अगर दाग गहरा है तो नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाकर दाग पर लगाएं। आधा घंटे बाद कपड़े को धो लें, और दाग गायब हो जाएगा।

Stain Removal Tips: गहरे दागों के लिए ड्राई क्लीनिंग एक अच्छा उपाय है, लेकिन हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में इन आसान तरीकों से आप सफेद कपड़ों पर लगे तेल के दागो से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं और अपने कपड़ों को फिर से चमकदार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

थर्मस फ्लास्क से चाय की गंध को कैसे करें दूर? जानिए चार सरल और प्रभावी उपाय

Workload Stress: 26 वर्षीय लड़की की वर्कलोड से हुई मौत, जानें क्या ज्यादा काम के दबाव से भी जा सकती है आपकी जान?