Paris Olympics 2024: ओलंपिक रेसलिंग में देश का परचम लहराने को तैयार बेटियां, इन पहलवानों से मेडल की उम्मीद

0
10

Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेलों की विश्व प्रख्यात ओलंपिक प्रतियोगिता 26 जुलाई से शुरू होने वाली है। ओलंपिक में विश्वभर से खिलाड़ी अपने खेल और हुनर से पोडियम तक पहुँचने में जीजान लगाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दल पेरिस ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेगा, और उम्मीद है कि पिछले ओलंपिक (टोक्यो ओलंपिक) से और बेहतर प्रदर्शन करेगा। अब तक की भारतीय मेडल टैली में कुश्ती का अहम योगदान रहा है, हॉकी के बाद कुश्ती ही एक ऐसा खेल जिसमें भारत के खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में, भारतीय पहलवानों से खास उम्मीद बंधी हुई है।

इस बार कुश्ती में दिखेगा भारतीय नारी शक्ति का दम!

भारत की ओर से पेरिस ओलंपिक में 6 भारतीय पहलवान हिस्सा लेंगे जिनमें से 5 महिला पहलवान हैं और एक पुरुष पहलवान है। वैसे तो इस लिस्ट में, विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल, रितिका हुडा, अंशु मलिक और निशा दहिया यानी कि पांचों पहलवान मेडल जीतने में सक्षम हैं। लेकिन, अंतिम पंघाल और विनेश फोगाट इस समय सभी की फेवरेट बनीं हुईं हैं। ऐसे में, दोनों से मेडल की काफी उम्मीद है। इन सभी पहलवानों ने एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और वर्ल्ड चैम्पियनशिप (जूनियर और सीनियर) में बेहतरीन प्रदर्शन करके और मेडल लाकर ओलंपिक के लिए क्वालफाई किया है। हालांकि, इनमें से कोई भी अभी तक ओलंपिक मेडल नहीं जीता है। बता दें कि अभी तक रेसलिंग में, भारत की ओर से महिला वर्ग में एकमात्र कांस्य पदक साक्षी मालिक (रियो 2016) के नाम है। इस बार ओलंपिक में भारत की ओर से पुरुषों के मुकाबले महिला पहलवान अधिक गईं हैं। ऐसे में, भारतीय रेसलिंग के लिए मेडल लाने की जिम्मेदारी महिला वर्ग पर अब अधिक आ गई है।

इसके अलावा, अगर पुरुष वर्ग की बात करें तो भारत से इस बार फ्रीस्टाइल कुश्ती में सिर्फ अमन सेहरावत क्वालफाई हुए हैं।

कुश्ती में ओलंपिक मेडल्स के दावेदार भारतीय खिलाड़ी

अंतिम पंघाल – महिला, 53 किलोग्राम कैटेगिरी

विनेश फोगाट – महिला, 50 किलोग्राम कैटेगिरी

अंशु मलिक – महिला 57 किलोग्राम कैटेगिरी

रितिका हुडा – महिला, 76 किलोग्राम कैटेगिरीट

निशा दहिया – महिला, 68 किलोग्राम कैटेगिरी

अमन सेहरावत – पुरुष फ्रीस्टाइल, 57 किलोग्राम कैटेगिरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here