Swadesh Conclave 2024 : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले – भारत विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बन सकता है

0
10
Swadesh Conclave 2024 : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले - भारत विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बन सकता है
Swadesh Conclave 2024 : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले - भारत विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बन सकता है

Swadesh Conclave 2024 : स्वदेश कान्क्लेव एण्ड सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार (8 अगस्त,2024) को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया। भारत के सबसे बड़े विजन उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित वार्षिक स्वदेश कॉन्क्लेव – ‘ब्रांड भारत’ का आयोजन बालाजी फाउंडेशन, एपीएन न्यूज और इंडिया लीगल द्वारा किया गया। कॉनक्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने किसानों के विकास, आत्मनिर्भर भारत, बायो ईंधन, राष्ट्रीय राजमार्ग और विकसित भारत के मुद्दों पर बात की।

इसके अलावा, कई प्रमुख राजनीतिक दिग्गज, न्यायाधीश, वरिष्ठ पत्रकार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और फिल्मी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। एडिटर इन चीफ राजश्री राय ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया और संबोधन के लिए मंच पर आमंत्रित किया।

“भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है” – केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वदेश कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मुझे दूसरी बार स्वदेश कान्क्लेव में आने का मौका मिला है। स्वदेशी, स्वावलंबन, स्वतंत्र – ये तीनों बातें पुरातन इतिहास काल से हैं, हम सभी के लिए प्रिय विचार के रूप में हैं और हम उसे स्वीकार करते हैं। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और इसमें स्वाभाविक रूप से हमें हमारी प्रगति और विकास में और आगे जाना है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी बने। ये कठिन है पर बिल्कुल मुमकिन है। भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।”

गांव और किसान को ‘एनर्जी’ और ‘पावर’ से जोड़ना है… – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा, “हमारी सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में योगदान बढ़ाना हैं, साथ ही गांव और किसान को एनर्जी और पावर से जोड़ना है। किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों का विकास जरूरी है। ग्रामीण, जंगलों, ट्राइबल इलाकों में 65 प्रतिशत आबादी है, लेकिन जीडीपी में इनका योगदान केवल 14 प्रतिशत है, यह बदलना है।”

इसके अलावा, स्वदेश कॉन्क्लेव 2024 में बोलते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि देश आर्थिक विकास के मामले में आगे बढ़ चुका है और विकसित भारत बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन का उपयोग भारत के ईंधन आयात बिल को कम करने के साथ-साथ कृषि में सुधार के लिए भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल उद्योग किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा। इथेनॉल की मांग बढ़ने वाली है, जिससे भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को नया आकार मिलेगा।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 14.02.10

अपने सम्बोधन के बाद केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मशहूर गायिका उषा उत्थुप को ‘स्वदेश सम्मान’ से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:

Swadesh Conclave 2024: स्वदेश कॉनक्लेव 2024 का भव्य आयोजन, मंत्री, नेताओं समेत गायक गायिकाओं से सजा मंच

‘ब्रांड भारत’ थीम के साथ Swadesh Conclave 2024 का आज होगा आयोजन, पूर्व CJI और केन्द्रीय मंत्रियों संग सजेगा देश के दिग्गजों का महामंच