रोहिंग्या मुसलमानों का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीरिया का मुद्दा इतना ज्यादा उछल गया कि लोग रोहिंग्या मुसलमानों की परेशानियों को भूल गए। अभी भी भारत देश में न जाने कितने रोहिंग्या मुसलमान और बाग्लांदेशी अवैध तरीके से रह रहे हैं। इसी के मद्देनजर यूपी पुलिस के हाथ 24 रोहिंग्या और बांग्लादेशी हत्थे चढ़ें जिनके पास कोई पहचानपत्र नहीं मिला। उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के सराय आजमाबाद क्षेत्र में अवैध तरीके से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने अवैध तरीके से रहने पर गिरफ्तार किया है। इनमें से 11 पुरुष और 13 महिलाएं है। 5 साल से कम उम्र के 5 बच्चे भी इन परिवारों के साथ हैं।
पुलिस अब इनके अलावा ऐसे अन्य लोगों की भी पड़ताल कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया, “इन सभी को विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत पकड़ा है। ये लोग भारत कैसे आए और अन्य जानकारी जुटाने के लिए एटीएस नोयडा को मामले की जानकारी दे दी गई है। इनके खिलाफ थाना हाईवे क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है और इनके पास से भारत में रहने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसी के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि “पकड़े गए 24 लोगों में 13 महिलाएं और 11 पुरुष हैं। पकड़े गये लोगों में बिलाल हुसैन, शमीम, शरीफ, ईमान, आफताब, आरिफ, अमानतुल्ला, सईदुल, अमीन, नूरबसर, कमल हुसैन, उसाइन, शरीफा, बुलबुली, पारो, मुक्का, तस्लीमा, रेनू, मीराना, सुल्ताना, रेशमा, नजमा, जमीना, और शाहेनूर शामिल हैं।” इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है और ऐसे अन्य लोगों के बारे में मालूम कर रही है।