9 साल का ये बच्चा है World’s Youngest Billionaire, Private Jet का है मालिक, महाराजा की तरह है Mansion

0
831
World's Youngest Billionaire Muhammed Awal Mustapha
World's Youngest Billionaire Muhammed Awal Mustapha

World’s Youngest Billionaire: मेरे पास घर, गाड़ी, बंगला सब कुछ है। तुम्हारे पास क्या है? इस खबर को पढ़ने के बाद ये सवाल आप खुद से पूछेंगे। आप यहां ये नहीं कह सकते हैं कि मेरे पास “मां” है, क्योंकि खबर “दीवार” फिल्म पर नहीं है बल्कि 9 साल के World’s Youngest Billionaire बच्चे की है, जिसके पास इतनी सी उम्र में Private Jet और अपना Mansion भी है। इस खबर को पढ़ने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि बच्चा ऐसा क्या करता है जो, उसे World’s Youngest Billionaire बना दिया है।

World’s Youngest Billionaire बच्चे का नाम Muhammed Awal Mustapha है। ये बच्चा पूरी दुनिया अपने Private Jet से घूमता है और साथ में नौकर चाकर भी होते हैं। इसकी कई रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं जिसमें दिख रहा है कि 9 साल का ये नन्हा महाराजा की तरह जीवन का लुत्फ ले रहा है। Muhammed Awal Mustapha के पास कई सौ सूपर कार हैं जिसे रखना उसका महज शौक है।

World’s Youngest Billionaire के पिता का नाम

World's Youngest Billionaire
World’s Youngest Billionaire

इतने कम समय में बहुत शोहरत हासिल करने के कारण सोशल मीडिया की दुनिया ने Muhammed Awal Mustapha को नया नाम दिया है, जोकि ‘Youngest Billionaire’ है। लड़के के पॉपुलैरिटी की का अंजादा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसके इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर्स हैं, और पोस्ट सिर्फ 9 है।

इतनी कम उम्र में प्राइवेट जेट से चलने वाला और राजा महाराजा की तरह जीवन जीने वाला ये लड़का नाइजीरिया के Multimillionaire Internet Celebrity Ismailia Mustapha का बेटा है, जिसे लोग Mompha के नाम से जानते हैं। पिता के दौलत और शोहरत ने बेटे को भी अमीर बना दिया है। Muhammed Awal Mustapha को लोग Junior Mompha कहते हैं।

World’s Youngest Billionaire ऐसे बना

World's Youngest Billionaire
World’s Youngest Billionaire

9 साल के बच्चे को एशो अराम की जिंदगी उसके पिता ने दी है। Ismailia Mustapha ने अपने बेटे को प्राइवेट जेट, बंगला और गाड़ी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि “यह आपको आश्वस्त करता है कि सभी उतार-चढ़ाव के बाद आपके पास जाने के लिए एक जगह है …. एक ऐसी जगह जो आपको कभी जज नहीं करेगी और हमेशा आपको खुली बाहों से आमंत्रित करेगी… मेरे बेटे को आपके नए घर पर बधाई। डैडी की ओर से जन्मदिन पर गिफ्ट।

Junior Mompha भी सोशल मीडिया के दीवाने हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। पोस्ट में कभी लैविश लाइफ का मजा लेते हुए दिखते हैं तो कभी सोने की प्लेट में खाना खाते हुए नजर आते हैं। अब इसे आप जो भी कहें ..पिता की दौलत या फिर बेटे की किस्मत, पर जीवन हो तो ऐसा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here