Shooting in South Africa: जोहान्सबर्ग में गोलीकांड से दहला लोगों का दिल, 14 लोगों ने गंवाई जान

हमलावर आधी रात को बार में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से घटनास्थल से फरार हो गया।

0
277
Shooting in South Africa
Shooting in South Africa: जोहान्सबर्ग में गोलीकांड से दहला लोगों का दिल, 14 लोगों ने गंवाई जान

Shooting in South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक बार शहर में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में अभी तक 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। जोहान्सबर्ग में तैनात पुलिसकर्मी लेफ्टिनेंट इलियास मावेला के मुताबिक गोलीबारी रात के करीब 12:30 बजे हुई थी।

Shooting in South Africa: फायरिंग कर मौके से भागा हमलावर

Shooting in South Africa: जोहान्सबर्ग में गोलीकांड से दहला लोगों का दिल, 14 लोगों ने गंवाई जान
Shooting in South Africa

गोलीकांड से मिली जानकारी के मुताबिक, हमला जोहान्सबर्ग की सबसे बड़ी बस्ती बार वेटो ऑरलैंडो जिले में हुआ है। हमलावर आधी रात को बार में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से घटनास्थल से फरार हो गया। इस हमले में 9 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें बिना देरी के इलाज के लिए भेजा गया।

Shooting in South Africa: मौके पर ही 12 लोगों की गई जान

पुलिस लेफ्टिनेंट ने बताया कि जब वे मौके से घटनास्थल पर पहुंचे तब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी थी। मावेला ने बताया कि 11 अन्य घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां बाद में दो लोगों की और मौत हो गई, जिससे मरने वाले की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

Shooting in South Africa: जांच में जुटी पुलिस

Shooting in South Africa: जोहान्सबर्ग में गोलीकांड से दहला लोगों का दिल, 14 लोगों ने गंवाई जान
Shooting in South Africa

पुलिस लेफ्टिनेंट इलियास मावेला ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लोग बार में मौजमस्ती कर रहे थे। इसी दौरान बाहर से हमलावर आया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here