पैसे लेकर नागरिकता देने का आरोप, शादीशुदा महिला से प्यार… शाही परिवार के ‘प्रॉबलम किंग’ चार्ल्स की कहानी

प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड, चार्ल्स की अपनी चैरिटी संस्था है। चार्ल्स पर आरोप लगाया जा चुका है कि वह अपने संस्था के माध्यम से अमीरों से पैसे लेकर उन्हें नागरिकता देना का काम किया है।

0
110
King Charles Coronation
King Charles Coronation

King Charles Coronation: जब 8 सितंबर, 2022 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हुई, तो उनके सबसे बड़े बेटे, चार्ल्स सिंहासन पर बैठे। परिग्रहण परिषद ने आधिकारिक तौर पर 10 सितंबर को लंदन में एक पारंपरिक समारोह में उन्हें सम्राट घोषित किया। चार्ल्स के सम्राट बनने के बाद से शाही परिवार को नस्लवाद, राजशाही विरोधी प्रदर्शनकारियों के आरोपों का सामना करना पड़ा है या यूं कहे तो चार्ल्स शाही परिवार के ऐसे सदस्य रहे हैं जिनके प्यार और विवाद के कई किस्से मशहूर हुए। जिसकी चर्चा सिर्फ ब्रिटेन में ही नहीं दुनियाभर में हुई। किंग चार्ल्स तृतीय के जीवन का सबसे ज्यादा विवादित हिस्सा है, उनकी निजी जिंदगी, उनकी शादी, उनका तलाक और फिर से उनकी शादी।

शाही परिवार में हुए बहुत सारे बदलाव

किंग चार्ल्स का आज राज्याभिषेक समारोह होने वाला है। लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनकी और उनकी पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला की ताजपोशी होगी। इस समारोह में शाही परिवार के सदस्यों और मशहूर हस्तियों सहित 2,000 अतिथि शामिल होंगे। बता दें कि हाल के दिनों में शाही परिवार में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ने शाही परिवार के वरिष्ठ पद से इस्तीफा दे दिया है और देश की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया है।

download 85
King Charles

डायना से शादी, कैमिला से प्यार

बता दें कि 24 जुलाई 1981 को चार्ल्स की शादी 13 साल छोटी डायना स्पेंसर से हुई, लेकिन चार्ल्स पहले से शादीशुदा कैमिला पार्कर बोल्ज के साथ प्यार करते थे। जानकारों का कहना है कि यह बात डायना को पहले से ही पता थी। लेकिन शाही परिवार के खिलाफ जाने की उसमें हिम्मत नहीं थी।

कहा जाता है कि सिर्फ कैमिला से ही नहीं चार्ल्स का कईयों महिला के साथ अफेयर रहा है। इस लंबी लिस्ट में स्पेन के ब्रिटिश राजदूत की बेटी जोर्जियाना रशेल, मॉडल फियोना वॉटसन, ड्यूक ऑफ वेलिंगटन की बेटी लेडी जेन वेलेस्ले, अर्थर वेलेस्ले, समेत डेविना शेफिल्ड, लेडी सारा स्पेन्शर, लक्जमबर्ग की प्रिसेंस मारिया एस्ट्रीड जैसे महिलाओं के नाम शामिल रहे हैं।

navbharat times 99984944
डायना से शादी

जब चार्ल्स पर हुई थी अंडों की बरसात

किंग चार्ल्स-III पर पिछले साल अंडे फेंके गए थे। इस मामले में एक छात्र को सजा हुई। हालांकि, शाही परिवार के ऊपर अंडा फेंके जाने की घटना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले साल 2002 में क्वीन एलिजाबेथ II की शाही कार पर अंडे फेंके गए थे। वह उस समय मध्य इंग्लैंड नॉटिंघम का दौरा कर रही थीं।

पैसा लेकर नागरिक्ता दिलाने में नाम आया सामने

प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड, चार्ल्स की अपनी चैरिटी संस्था है। चार्ल्स पर आरोप लगाया जा चुका है कि वह अपने संस्था के माध्यम से अमीरों से पैसे लेकर उन्हें नागरिकता देना का काम किया है। पिछले साल यह मामला खूब चर्चा में आया था। उस वक्त ब्रिटेन के जाने-माने अखबार ‘डेली मेल’ और ‘द संडे टाइम्स’ ने रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे प्रिंस चार्ल्स की संस्था दूसरे देशों के लोगों से पैसे लेकर नाइटहुड सम्मान और नागरिकता देने का काम कर रही है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में इसका सबूत देने का भी जिक्र किया गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here