Earthquake Solomon Island: मलंगो में 7.0 की तीव्रता का भूकंप, सोलोमन द्वीप पर सूनामी की चेतावनी जारी

0
178
Earthquake in Delhi
Earthquake in Delhi

Earthquake Solomon Island: मलंगो में 22 नवंबर सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई गई है। भूकंप सोलोमन द्वीप में सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। वहीं भूकंप के झटकों के बाद सोलोमन द्वीर पर सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। राजधानी होनियारा में हेरिटेज पार्क होटल के रिसेप्शनिस्ट जॉय निशा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह एक तेज भूकंप था। होटल में कई चीजें गिर गई। हालांकि भूकंप से कोई जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन खतरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Earthquake Solomon Island: सूनामी की चेतावनी जारी

भूंकप से हर कोई घबराया हुआ है। एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार झटके करीब 20 सेकंज तक रहे थे। शहर के कुछ इलाकों बिजली गुल थी और लोग अपने दफ्तरों से निकलकर ऊंची जगहों की तरफ भागने लगे थे।

इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत

बता दें कि बीते दिनों इंडोनेशिया में आए भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप के जोरदार झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। भूकंप इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में आया है। भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। वहीं कहा जा रहा है कि जकार्ता में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here