इंडस्ट्री के इन सितारों ने 2022 में दुनिया को कहा अलविदा

 इंडस्ट्री के इन सितारों ने 2022 में दुनिया को कहा अलविदा

इस साल बॅालीवुड और टीवी के कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

आइए एक नजर उन सितारों पर डालते हैं जिन्होंने इस साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया.

बॅालीवुड के फेमस सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) ने 31 मई साल 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

बॅालीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी ने 15 फरवरी, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के अभिनेता दीपेश भान का 23 जुलाई 2022 को 41 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया.

टेलीविजन जगत के जाने-माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने महज 46 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया.

मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का 18 नवंबर 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं.

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar ने 6 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में हुआ.

मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में मुंबई में कार्डियक अरेस्ट बीमारी के चलते निधन हो गया.

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली ने इसी साल 7 अक्टूबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

टीवी की फेमस एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर 2022 को इंदौर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में...