भगवान गणेश को इस चतुर्थी लगाएं इन चीजों का भोग

 पंचांग के अनुसार इस साल गणेशोत्‍सव 31 अगस्त से शुरू होने वाला  है।

सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है।

इस खास मौके पर हम आपको भगवान गणेश के भोग के बारे में बताने जा रहे हैं।

भगवान श्रीगणेश जी की पसंदीदा मिठाई मोदक है।

मोदक को कई तरह से बनाया जाता है।

इसे मेवे, खोया और चावल के आटे से भी बनाया जा सकता है।

इसे खासतौर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाया जाता है।

नारियल, गुड़, केसर, जायफल, पानी, घी, चावल का आटा आदि का इस्तेमाल कर मोदक बनाएं जा सकते हैं।

भगवान गणेश को मोदक के अलावा लड्डू भी बहुत पसंद हैं।

मोतीचूर के लड्डू उनके भोग में उन्हें चढ़ाए जाने वाले लड्डू के सबसे आम रूपों में से एक है।

इसे मावा, घी, बेसन और दूध से बना बनाया जाता है।

आप इसे गणेश चतुर्थी के मौके पर बना सकते हैं।

इसे भगवान को भोग लगाने से सभी विघ्‍नों का अंत होता है।

धर्म से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...