जंगल में बर्थडे मनाने पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

दिव्यांका टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं.

दिव्यांका अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं.

इस खास मौके पर दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ नेचर के करीब जन्मदिन मनाने पहुंची हैं.

दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति के साथ मस्ती करते दिख रही हैं.

दिव्यांका ने कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

 दिव्यांका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, कुछ इस तरह प्रकृति के करीब रहकर मैं अपना जन्मदिन मनाना चाहती थी.

फैंस दिव्यांका की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थी.

इसके बाद वो कई हिट सीरियल्स में नजर आईं.

 लेकिन दिव्यांका को 'ये है मोहब्बतें' से देशभर में पॉपुलैरिटी मिली.

 दिव्यांका इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है.

दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

यहां देखें दीपिका-शाहरुख की बोल्ड केमेस्ट्री...