Weather Update: उत्‍तर भारत में ठिठुरन के बीच प्रदूषण का Impact, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा

Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में रात के समय नमी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है।

0
72
Weather Update: top news on mausam today
Weather Update:

Weather Update:उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है।दिल्ली-यूपी से लेकर उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में रात के समय नमी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है।हालांकि कहीं-कहीं कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है।पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर जारी है।जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
राजधानी दिल्‍ली में आज यानी मंगलवार का न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Weather Update top news today.
Weather Update.

Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में ठंड शुरू हो चुकी है।मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा की बात करें तो आज यहां भी ठंड का असर देखने को मिलेगा।हालांकि सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।

Weather Update: दिल्‍ली में खराब होने लगा एक्‍यूआई का स्‍तर

ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा खराब होती जा रही है।पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहने की संभावना है।यहां के अधिकतर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही हवाएं कमजोर पड़ने से प्रदूषण और परेशान कर सकता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here