क्रिकेट और बॉलीवुड, दोनों के दीवानों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी बेहद नजदीक आती दिख रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लाखों लड़कियों का दिल तोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं।

विराट और अनुष्का की शादी की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही है लेकिन अब शादी की अटकलें और तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह तारीख अनुष्का के परिवार के गुरु ने निकाली है।

सूत्रों के मुताबिक, अगस्त में अनुष्का के परिवार के गुरु ने श्रीलंका में विराट और अनुष्का से मुलाकात की थी। उसके बाद ग्रह-नक्षत्रों की दशा को देखकर 12 दिसंबर का शुभ मुहूर्त निकाला गया था। उसी समय यह फैसला लिया गया था कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। यह सब क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान तय हुआ।

Virat will marry Anushka on December 12 in Italy, Both sailed for Italy

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 4 जनवरी को बांद्रा फैमिली कोर्ट में रजिस्टर मैरिज करेंगे। जिसके लिए अनुष्का ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी ले लिया है।

आपको बता दें कि गुरुवार को अनुष्का अपने परिवार के साथ मुंबई से और विराट अकेले दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।  हो सकता है कि स्विटजरलैंड से सब इटली जाए। खबरों की माने तो दोनों इटली के मिलान में शादी करेंगे। अनुष्का के परिवार के पंडित भी रवाना हो चुके हैं।

अनुष्का शर्मा के लिए 12 दिसंबर लकी तारीख है। दरअसल 9 साल पहले 12 दिसंबर को अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से अनुष्का को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। अनुष्का 12 दिसंबर को लकी मानती हैं, शायद इसीलिए वो शादी भी इसी तारीख को कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here