MP News: हैंडपंप से अचानक पानी के साथ निकलने लगी आग की लपटें, VIDEO देखकर रह जाएंगे दंग

भोपाल शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ हैंडपंप से पानी के साथ ज्वलनशील गैस का निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं है।

0
210
MP News: हैंडपंप से अचानक पानी के साथ निकलने लगी आग की लपटे, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
MP News: हैंडपंप से अचानक पानी के साथ निकलने लगी आग की लपटे, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव से चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहां गांव में लगे एक हैंडपंप से पानी के साथ आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती नजर आयीं। इस घटना से लोग बहुत हैरान हो गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर दंग रह गए!

MP News: हैंडपंप से अचानक पानी के साथ निकलने लगी आग की लपटे, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
MP News

जानकारी के अनुसार, मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा नगर के कछार गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 2 हैंडपंप हैं। बुधवार को सुबह स्कूल के पास वाले हैंडपंप से अपने-आप एकसाथ आग और पानी निकलने लगा। ग्रामीणों को जब पता चला तो देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस भयानक दृश्य को देखकर लोग डर गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

MP News: क्या कहता है विज्ञान?

भोपाल शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ हैंडपंप से पानी के साथ ज्वलनशील गैस का निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं है। यह सामान्य तौर पर हाइड्रोकार्बन (मीथेन) गैस होती है। जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष अवसाद (बारीक रेत) के साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं वहां भौतिक-रासायनिक पृक्रम द्वारा विघटन-अपघटन द्वारा मीथेन गैस का निर्माण होता है।

यह गैस गर्म होने से या जलने से घनत्व में कम होती है। इसलिए ये ऊपर को उठती है और वैक्यूम निर्मित होता है जिससे इस गैस के नीचे स्थित भौमजल भी ऊपर की ओर उठता है। यह क्रम एकान्तरित रूप से चलता है।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि हैंडपंप के मुख्य पाइप से पानी के साथ आग की लपटों का वीडियो निश्चित ही कौतूहल का विषय है, लेकिन ये कोई पहली घटना नहीं है। इस प्रकार की घटना समय-समय पर अनेक क्षेत्रों में देखी गई हैं। पानी के साथ आग के उछाल मारने में ही इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण को बताता है। भूगर्भ में ज्वलनशील गैस मीथेन की उपस्थिति ही इस आग का कारण हो सकती है।

MP News: हैंडपंप से अचानक पानी के साथ निकलने लगी आग की लपटे, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
MP News

सारिका ने बताया कि पृथ्वी की गहराई में पौधों एवं जंतुओं के लम्बे समय तक दबे रहने से वे समय के साथ पेट्रोलियम के उत्पादों में बदल जाते हैं। इनमें से मीथेन गैस भी होती है। संभव है उस हैंडपम्प के नीचे की भूमि में ये स्थिति हो। दाब के साथ गैस ऊपर निकल रही है। किसी व्यक्ति द्वारा एक बार इस गैस के पास माचिस जलाने के बाद यह लगातार जलती जा रही है। गैस अपने साथ पानी को भी लाती है।

MP News: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

MP News: हैंडपंप से अचानक पानी के साथ निकलने लगी आग की लपटे, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
MP News

हैंडपंप से पानी और आग एक साथ निकलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह क्लिप तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इसे कई यूजर्स ने साझा किया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here