London में सफर करते दिखे दुबई के क्राउन प्रिंस, राजकुमार को किसी ने नहीं पहचाना…

बता दें किLondon tube बिल्कुल मेट्रो की तरह ही है। यह ग्रेटर लंदन और इंग्लैंड में बकिंघमशायर, एसेक्स और हर्टफोर्डशायर के कुछ हिस्सों में काम करती है। दुबई के क्राउन प्रिंस ने एक शाही सवारी छोड़कर आम लोगों की तरह London Tube में यात्रा की।

0
226
London tube

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टी मना रहे हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां वो तस्वीरों में London Tube में सफर करते नजर आ रहे हैं। जहां इस दौरान किसी का ध्यान उनपर नही गया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हमें लंबा सफर तय करना है और बद्र पहले ही बोर हो चुके हैं। उनके इस पोस्ट पर 510,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं।

London tube

बता दें कि London tube बिल्कुल मेट्रो की तरह ही है। यह ग्रेटर लंदन और इंग्लैंड में बकिंघमशायर, एसेक्स और हर्टफोर्डशायर के कुछ हिस्सों में काम करती है। दुबई के क्राउन प्रिंस ने एक शाही सवारी छोड़कर आम लोगों की तरह London Tube में यात्रा की। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। शेयर की गई तस्वीर में वो अपने दोस्त बद्र अतीजो के साथ सफर करते हुए दिख रहे हैं।

London tube

1982 में जन्मे शेख हमदान दुबई के क्राउन प्रिंस हैं। क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम की शुरुआती पढ़ाई दुबई में ही हुई लेकिन वे आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। ग्रेजुएशन के बाद प्रिंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से आगे की पढ़ाई की।

संबंधित खबरें…

Spicejet Emergency Landing: दिल्ली से दुबई जा रही SG-11 फ्लाइट में आई खराबी, कराची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई में शादी नहीं करेंगी Mouni Roy, अब यहां लेंगी बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here