TATA मोटर्स के साथ मुकाबले को लेकर क्या बोले Anand Mahindra? पढ़ें यहां…

एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा कि सर टाटा की गाड़ियों को लेकर आपकी क्या भावना है। जिसके जबाव में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "टाटा मोटर्स जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी का होना सौभाग्य की बात है। वह खुद को लगातार रिइंवेंट करते रहते हैं।, और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

0
147
Anand Mahindra
TATA मोटर्स के साथ मुकाबले को लेकर क्या है Anand Mahindra की राय?

Anand Mahindra: टाटा मोटर्स और महिंद्रा समूह दोनों ही देश की दिग्गज कार कंपनियों में शुमार हैं। दोनों ही कंपनियों की गाड़ियों का एक- दूसरे से सीधा मुकाबला रहता है। महिंद्रा समूह के चेयरमैन और देश के मशहूर कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके ट्वीट्स काफी सुर्खियां बटोरते हैं और सोशल मीडिया पर उनसे सवाल भी पूछते रहते हैं। आनंद महिंद्रा भी लोगों के जबाव देने की पूरी कोशिश करते हैं। अब हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा कि टाटा कार को लेकर आपकी क्या राय है? जिसका आनंद महिंद्रा ने जबाव दिया, जो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Anand Mahindra

Anand Mahindra: टाटा मोटर को लेकर क्या बोले आनंद महिंद्रा?

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा कि सर टाटा की गाड़ियों को लेकर आपकी क्या भावना है? जिसके जबाव में आनंद महिंद्रा ने लिखा, “टाटा मोटर्स जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी का होना सौभाग्य की बात है। वह खुद को लगातार रिइंवेंट करते रहते हैं और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।”

ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के हैं 94 लाख से अधिक फॉलोअर्स 

बता दें कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर उनके 94 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। अक्सर मजेदार फोटो, वीडियो और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें रिट्वीट करते रहते हैं। महिंद्रा ने 1977 में हार्वर्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद 1981 में हार्वर्ड बिजनेस कॉलेज से एमबीए किया। उन्हें 2020 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें विदेशों में भी कई सम्मान मिले हैं।

संबंधित खबरें…

इस अनोखी गाड़ी को देख हो जाएंगे हैरान, आनंद महिंद्रा ने कहा- यही है E-Mobility

डोसे वाले की स्पीड देख आनंद महिंद्रा हुए हैरान, वीडियो शेयर कर कहा- लग गई भूख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here