UP Election Result: उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य सिराथू सीट से पिछड़े, पल्लवी पटेल से मिल रही है कड़ी टक्कर

0
428
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya

UP Election Result: यूपी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य सिराथू सीट से सपा की उम्मीदवार पल्लवी पटेल से पिछड़ गए हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की बात की जाए तो सुरेश खन्ना शाहजहांपुर से, सतीश महाना महाराजपुर से, आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व से, रमापति शास्त्री मनकापुर से, अनिल राजभर शिवपुर से, सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा से, सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से आगे हैं।

UP Election Result: सतीश चंद्र द्विवेदी, उपेंद्र तिवारी,नंद गोपाल नंदी,राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पीछे चल रहे हैं

Satish Chandra Dwivedi jeevan parichay : सतीश चंद्र द्विवेदी विधानसभा  अध्यक्ष को पटखनी देकर ऐसे बने योगी के खास - पर्दाफाश

UP Election Result: वहीं नंद गोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण से पिछड़ गए हैं, उन्हें रईस चंद्र शुक्ला से कड़ी टक्कर मिल रही है। राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी सीट से पिछड़ गए हैं यहां उन्हें सपा उम्मीदवार से टक्कर मिल रही है। मंत्री जय प्रताप सिंह बांसी से आगे चल रहे हैं।

राम नरेश अग्निहोत्री भोगांव से आगे चल रहे हैं। सतीश चंद्र द्विवेदी इटवा सीट से पिछड़ गए हैं, उन्हें सपा के माता प्रसाद पांडे ने टक्कर दी है। रवींद्र जयसवाल वाराणसी उत्तर से आगे चल रहे हैं। साथ ही साथ नीलकंठ तिवारी भी वाराणसी दक्षिण से आगे चल रहे हैं। उपेंद्र तिवारी फेफना सीट से पीछे चल रहे हैं वहां उन्हें सपा उम्मीदवार से चुनौती मिल रही है।

गिरीश चंद्र यादव, रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, बलदेव सिंह औलख, छत्रपाल गंगवार पीछे चल रहे हैं

Girish Chandra Yadav statement on AAP victory delhi election result | आप की  जीत पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बयान, कहा भाजपा ने पूरे देश में  लहराया है परचम |

UP Election Result: संगीता बलवंत बिंद गाजीपुर सीट से आगे चल रही हैं। पल्टू राम बलरामपुर से, सुरेश पासी जगदीशपुर से, जय प्रकाश निषाद रुद्रपुर से, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। अजीत पाल सिकंदरा से, नीलिमा कटियार कल्याणपुर से आगे चल रहे हैं।

मनोहर लाल मन्नू कोरी महरोनी से आगे चल रहे हैं। रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसैनगंज से पीछे चल रहे हैं। बलदेव सिंह औलख बिलासपुर से पीछे चल रहे हैं। गुलाब देवी चंदौसी से आगे चल रही हैं। छत्रपाल गंगवार बहेड़ी पीछे चल रहे हैं। महेश गुप्ता बदायूं से आगे चल रहे हैं।

आनंद स्वरूप शुक्ला , सुरेश राणा,कपिल देव अग्रवाल पीछे चल रहे हैं

image 1 7

UP Election Result: बृजेश पाठक लखनऊ कैंट से, श्रीराम चौहान खजनी से आगे चल रहे हैं। वहीं आनंद स्वरूप शुक्ला बैरिया से पीछे चल रहे हैं। श्रीकांत शर्मा मथुरा से आगे चल रहे हैं, वहीं सुरेश राणा थाना भवन से पीछे चल रहे हैं। लक्ष्मी नारायण चौधरी छाता से, अतुल गर्ग गाजियाबाद से आगे चल रहे हैं। कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर से पीछे चल रहे हैं। संदीप सिंह अतरौली से, दिनेश खटीक हस्तिनापुर से, जीएस धर्मेश आगरा कैंट से और अनिल शर्मा शिकारपुर से आगे चल रहे हैं।

संबंधित खबरें…

Uttarakhand Poll Results 2022 LiveElection Results 2022 Live UpdatesPunjab Election Result 2022 Live UpdatesGoa Election Result 2022 Live Updates Manipur Election 2022 Result Live Update

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here