Yoga Sutras Book Launch: गुरु शिष्य की ये जोड़ी योग के महत्व को दे रही बढ़ावा, “Yoga Sutras” बुक हुई लॉन्च

Yoga Sutras Book Launch: बुधवार 4 मई को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में योग सूत्र को लेकर एक बुक लॉन्च की गई। यह किताब गुरु-शिष्य की जोड़ी ने मिलकर लिखी है।

0
323
Yoga Sutras Book Launch
Yoga Sutras Book Launch

Yoga Sutras Book Launch: भारत समेत पूरी दुनिया में योग का एक अहम महत्व हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बुधवार 4 मई को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में योगा के महत्व को बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योग सूत्र को लेकर एक बुक लॉन्च की गई। इस बुक लॉन्च कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर डॉ करन सिंह और डॉ नरेश त्रेहन मौजूद रहें।

Yoga Sutras Book Launch: बता दें कि इस बुक को एक गुरु-शिष्य की जोड़ी द्वारा लिखा गया है। इस बुक को कौशल कुमार और जय सिंघानिया ने लिखा है। कार्यक्रम के संबोधन में योगा सूत्रस के लेखक कौशल कुमार ने कहा की योग के अनेक सूत्र है जिसका हम आंकड़ा नहीं बता सकते। योगशास्त्र एक ग्रंथ है। माना जाता है की योगसूत्रों की रचना पतंजलि ने की थी। योगसूत्र तन और मन को शांत रखने का एक सूत्र है।

WhatsApp Image 2022 05 05 at 8.49.15 AM 1

Yoga Sutras Book Launch: योगसूत्रों की सहायता से मन को शांत किया जाता है। क्योंकि इंसान का मन कभी स्थिर नहीं रहता। इसलिए योगसूत्र मन को इधर-उधर भटकने न देना और केवल एक ही वस्तु में स्थिर रखने में सहायता करता है। मन को स्थिर करना ही योग है। कौशल कुमार ने कहा कि इस बुक में लोगों को योगा के सूत्रों का ज्ञान मिलेगा। मन की शांति और दिमाग को स्थिर रखने के लिए इस बुक में लोगों को कई योगा सूत्रों को जानने का अवसर मिलेगा।

Yoga Sutras Book Launch: “योगा आपको अनुशासन सिखाता है”

वहीं दूसरी तरफ कौशल कुमार के शिष्य जय सिंघानिया ने बुक लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योगसूत्र प्राचीन भारतीय ग्रंथ है। योगा अनुशासन सिखाता है। योगासूत्रों का ज्ञान पाने के लिए आपको उसपर ध्यान लगाना जरूरी है। आप योग को तभी समझ पाएंगे जब आप योगा को समझने का प्रयास करेंगे। योगा आपको खुद से मिलाता है।

WhatsApp Image 2022 05 05 at 8.49.15 AM 2

Yoga Sutras Book Launch: लेखक जय ने कहा, “मैंने योगा से खुद को जाना है, मैंने योगासूत्रों की सहयता से ही खुद की अहमियत को समझा है। योग ने मुझे खुद से मिलाया है। आपको इस बुक के हर पेज पर योगा को लेकर संदेश मिलेगा। आज के समय में योगा सूत्रों का ज्ञान बहुत कम लोगों को है। इस पुस्तक से आप योगा सूत्रों को जान पाएंगे।”

संबंधित खबरें:

Book Release of Prabhanshu Ojha: “काशी का रंगमंच और भारतेंदु” पुस्तक का हुआ विमोचन, सांसद से लेकर IPS अधिकारी तक रहे मौजूद

World Book Day 2022: वर्ल्ड बुक डे के जरिए लोगों को बताया जाता है किताबों का महत्व, जानें किस महान लेखक की याद में मनाया जाता है ये दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here