World Book Day 2022: वर्ल्ड बुक डे के जरिए लोगों को बताया जाता है किताबों का महत्व, जानें किस महान लेखक की याद में मनाया जाता है ये दिवस

0
311
World Book Day 2022
World Book Day 2022

23 अप्रैल को पूरे विश्व में World Book Day मनाया जाता है। वर्ल्ड बुक डे को World Book And Copyright Day के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को खास तौर पर किताबों को पढ़ने, लिखने, पब्लिश करने और कॉपीराइट के महत्व पर जोर देने के लिए मनाया जाता है।

books

World Book Day: History

पहली बार वर्ल्ड बुक डे UNESCO द्वारा आयोजित किया गया था। पहली बार यह दिवस 23 अप्रैल, 1995 को मनाया गया था। UNESCO ने William Shakespeare और Miguel Cervantes जैसे साहित्यकारों को सम्मान देने के लिए 23 अप्रैल की तारीख को चुना था। लेकिन पहली बार यह दिवस 1922 में स्पेनिश लेखक Vicente Clave Andrés ने Miguel Cervantes को याद करने और उन्हें सम्मान देने के मकसद से मनाया था।

books

World Book Day: Significance

इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को किताबों के महत्व के बारे में बताना होता है। इस दिन सभी लेखकों को श्रद्धांजलि और सम्मान दिया जाता है। साथ ही इस दिन प्रण लिया जाता है कि किसी भी तरह लोगों को किताबों तक पहुंचाया जाए। जिन लोगों को किताबें पढ़ने और लिखने का शौक होता है, उन्हें आगे बढ़कर सहयोग दिया जाता है।

Screenshot 2022 04 23 111624

World Book Day 2022: Theme

हर साल की तरह इस साल भी यह दिवस एक थीम के साथ मनाया जा रहा है। साल 2022 की थीम “Read, So You Never Feel Low” है। इसके जरिए लोगों को बताया जाएगा कि अगर किताब हमारी साथी बन जाती है तो हम कभी पीछे नहीं रह सकते हैं।

संबंधित खबरें:

Google Doodle: गूगल ने ‘Earth Day’ पर बनाया खास Doodle, जलवायु परिवर्तन से कैसे बदली पृथ्वी दिखाया एनिमेशन से

Earth Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है? अर्थ डे, क्या है इस साल की थीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here