IPL 2022 में Virat Kohli हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, कोहली के निशाने पर रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

0
715
virat kohli

IPL 2022 में आज के मुकाबले में Virat Kohli अगर 52 रन बना लेते हैं तो वो आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं एक टीम के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने कोलकाता के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली सीएसके के खिलाफ 948 रन बनाए हैं।

Virat Kohli आज के मैच में हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

विराट को एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने के लिए 52 रनों की जरूरत है। वहीं विराट अगर इस मैच में 71 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे और रोहित इस मामले में दूसरे नंंबर पर खिसक जाएंगे। जैसे सीएसके के खिलाफ विराट का बल्ला जमकर बोला है, वैसे ही आरसीबी के खिलाफ धोनी ने भी काफी रन बटोरे हैं।

 Virat Kohli

आरसीबी के खिलाफ धोनी ने 31 मैचों की 29 पारियों में 836 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज धोनी ही हैं। धोनी अगर आज के मैच में 64 रन बना लेते हैं तो आरसीबी के खिलाफ 900 आईपीएल रन पूरे हो जाएंगे। इस सीजन की शुरुआत में धोनी अर्धशतक जमा चुके हैं और अगर वह अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं तो यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here