Virat Kohli क्या जल्द ही ले लेंगे संन्यास, धोनी और गांगुली भी कप्तानी छोड़ने के बाद जल्द ले लिया था संन्यास

0
264
virat kohli
virat kohli

Virat Kohli ने 15 जनवरी को टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दिया। अब विराट कोहली किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम की अगुवाई नहीं करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। कोहली की कप्तानी के शानदार करियर का अंत अच्छा नहीं रहा। भारत अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत जाती तो एक इतिहास रचा जाता पर ऐसा नहीं हो सका।

Virat Kohli क्या जल्द ले सकते हैं संन्यास

कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद अब संन्यास की खबरें भी आने लगी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विराट भी जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं। विराट से पहले कप्तान रहे धोनी और गांगुली ने कप्तानी छोड़ने के 3 साल बाद संन्यास ले लिया था।

mahi and virat
MAHENDRA SINGH DHONI AND VIRAT KOHLI

भास्कर के एक खबर के मुताबिक कहा गया कि विराट से पहले धोनी और गांगुली ने जब कप्तानी छोड़ी थी तो उनकी उम्र 33 साल ही थी। जब कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो उनकी उम्र भी 33 साल ही है। इसका मतलब तो साफ है कि कप्तानों के ऊपर 33 का फेरा लगा हुआ है।

जब धोनी ने अचानक छोड़ी थी टेस्ट की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2014 में धोनी ने टेस्ट सीरीज के दौरान अचानक ही कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद वो तीन साल तक वनडे और टी20 के कप्तान रहे और 2017 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। उसके बाद वो 2019 का वर्ल्ड कप तक क्रिकेट खेले। 2019 के हार के बाद धोनी को टीम में जगह नहीं मिली और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

गांगुली भी कप्तानी छोड़ने के बाद ज्यादा नहीं खेले

BCCI अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली ने 2005 में वनडे और टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके तीन बाद 2008 में उन्होंने संन्यास ले लिया। गांंगुली ने अपना आखिरी वनडे मैच 2007 में और आखिरी टेस्ट मैच 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

विराट बनाम बीसीसीआई

विराट और बीसीसीआई के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही है। कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद विवाद बढ़ गया। ऐसे में बतौर खिलाड़ी विराट कितने दिनों तक टीम का हिस्सा रहेंगे ये देखने वाली बात होगी। ऐसा भी देखा गया है कि कप्तानी छोड़ने के बाद ज्यादा दिन का हिस्सा नहीं रह पाए है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here