जब कुत्ते ने की घोड़े की सवारी, देख कर दंग रह गए लोग; देखें Viral Video

Viral Video: यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Yoda4ever द्वारा 16 जुलाई को शेयर किया गया था, जिसे अबतक 20 हजार से अधिक लाइक, 2.7 हजार रीट्वीट और क्लिप को 3 लाख 93 हजार व्यूज मिले हैं।

0
250
Viral Video
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसे बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ चीजों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया कमाल की जगह है, यहां हर समय कुछ नया देखने को मिलता है।

ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों का हंसते हंसते हाल बेहाल है। दरअसल, इस वीडियो में एक कुत्ता घोड़े की सवारी करता दिख रहा है। और भैया… यह कोई मजाक नहीं है। जरा इस वीडियो को देख लिजिए, जिसे अब तक करीब 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

Viral Video: योदा फॉर एवर नामक यूजर ने शेयर किया वीडियो

इस वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ते को घोड़े की पीठ पर सवारी करते देखा जा सकता है। घोड़ा बेपरवाह होकर पूरे शहर में दौड़ता और ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होन पर खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान भी कुत्ता मजे से घोड़े की पीठ पर ही खड़ा है। किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Yoda4ever द्वारा 16 जुलाई को शेयर किया गया था, जिसे अबतक 20 हजार से अधिक लाइक, 2.7 हजार रीट्वीट और क्लिप को 3 लाख 93 हजार व्यूज मिले हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा मामला समझ नहीं आया, लेकिन देखकर मजा जरूर आया। कुछ ने इसे रूममेट्स से जोड़कर देखा, तो कुछ ने लिखा कि दोनों की दोस्ती तगड़ी लगती है।

संबंधित खबरें…

https://youtu.be/qHxB6AljqUo

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here