प्रेम संबंध का चल गया था पता! बड़ी बहन ने दोस्तों के साथ प्लानिंग कर नाबालिग के साथ कराया दुष्कर्म, मिली लाश तो मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: पीड़िता की उम्र 13 साल है उसके साथ उसकी ही सगी बड़ी बहन ने अपने दोस्तों का साथ देकर सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

0
275
Chhawla Gang Rape Case
Chhawla Gang Rape Case(प्रतीकात्मक चित्र)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता के साथ उसी की सगी बहन के दोस्तों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़िता की लाश गन्ने के खेत से बरामद की है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhawla Rape Case
Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: बड़ी बहन ने रची थी साजिश

पीड़िता की उम्र 13 साल है उसके साथ उसकी ही सगी बड़ी बहन ने अपने दोस्तों का साथ देकर सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। दरअसल, पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों में कुछ दिनों से लड़ाई चल रही थी क्योंकि छोटी बहन को पता चल गया है कि बड़ी बहन का किसी के साथ प्रेम संबंध है।

इस बात से परेशान होकर बड़ी बहन ने मंगलवार को किसी बहाने से पीड़िता को अपने साथ गन्ने के खेत में ले जाने का प्लान बना लिया। उस खेत में पहले से चारों आरोपी रंजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित और अमर चौहान मौजूद थे। इन चारों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

इसके बाद पीड़िता को उसी के स्कार्फ से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उस समय मौके पर दुष्कर्मियों के साथ पीड़िता की बड़ी बहन और दो अन्य लड़के भी मौजूद थे, यह दोनों लड़के वहां आने-जाने वालों की निगरानी कर रहे थे। सभी की उम्र 17-18 साल के बीच बताई जा रही है।

rape accused
Uttar Pradesh News

कुछ समय बाद गांव के लोगों को वहां पर लड़की की लाश दिखी जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहन ने गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पूरी प्लानिंग भी बता दी। आरोपी बहन समेत पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें:

UP News: इलाज करवाने की बजाय झाड़-फूंक करवाने में लगे रहे परिजन, युवती ने तोड़ा दम,परिवार ने 5 दिन शव के साथ बिताए

Chattisgarh News: नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 5 IED बम बरामद कर डिफ्यूज किए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here