UP Election 2022: Samajwadi Party और सहयोगी दलों की हुई बैठक, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

0
425
UP Election 2022

UP Election 2022: Samajwadi Party और उसके सहयोगी दलों की आज बैठक हुई। Akhilesh yadav ने अपने सहयोगी दलों की मीटिंग बुलाई थी। उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी और सहयोगी दलों के बीच हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ इस चुनाव में गठबंधन हुआ है। बैठक के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज हुई उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात।

UP Election 2022: ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से की बात

बैठक के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारे मोर्चे के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिलकर तय किया है कि चरणबद्ध तरीके से सूची जारी होगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम लोग प्रण लेकर जा रहे हैं। पहले और दूसरे चरण में हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।

UP Election 2022: लगातार बदल रहे हैं समीकरण

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। मंगलवार को योगी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका इस्तीफा बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबर है।

अखिलेश यादव ने कहा था ‘मेला होबे’

UP Election 2022

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बनने और बिगड़ने लगे हैं। Swami Prasad Maurya के बाद तीन और एमएलए ने पार्टी छोड़ दिया है। कई दलों के नेता लगातार समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि सबका मेल होगा ‘मेला होबे’।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि इस बार सभी शोषितों, वंचितों, उत्पीड़ितों, उपेक्षितों का ‘मेल’ होगा और भाजपा की बांटने व अपमान करनेवाली राजनीति के ख़िलाफ़ सपा की सबको सम्मान देनेवाली राजनीति का इंक़लाब होगा। बाइस में सबके मेल मिलाप से सकारात्मक राजनीति का ‘मेला होबे’!

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here