Surya Kumar Yadav को जन्मदिन से पहले ही मिला BCCI के तरफ से खास उपहार

0
488
surya kumar yadav
Surya Kumar Yadav को जन्मदिन से पहले ही मिला BCCI के तरफ से खास उपहार

Team India के उभरते सितारा Surya Kumar Yadav का आज 31वां जन्मदिन है। सूर्यकुमार यादव आज 31 साल के हो गए। Surya Kumar Yadav को जन्मदिन का उपहार BCCI ने जन्मदिन से पहले ही दे दिया। BCCI ने T-20 World Cup के लिए Surya Kumar Yadav का चयन करके यह खास उपहार दिया।

Surya Kumar Yadav का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ। सूर्यकुमार ने साल 2010 में अपना पहला मैच खेला था। दिल्ली के खिलाफ यादव ने शानदार 73 रन बनाए थे। रणजी सीजन 2011-12 में सूर्यकुमार यादव ने केवल नौ मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाए थे। 77 प्रथम श्रेणी मुकालों में उनके नाम 10 शतक और 20 अर्धशतक हैं। एक दशक तक कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। आईपीएल में भी वह लगातार रन बनाते आ रहे हैं।

Surya Kumar Yadav ने पहले ही मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल किया

सूर्यकुमार ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। वह अगले ही मैच के लिए बाहर हो गए। ईशान किशन की चोट ने सूर्यकुमार के लिए एक अवसर प्रदान किया। जब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो वो इस मौके का पूरी तरीके से फायदा उठाया। Surya ने केवल 31 गेंदों में 57 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल किया।

Surya Kumar Yadav अभी हाल में ही इंग्लैंड से लौटे हैं। इस समय सूर्यकुमार UAE में आइसोलेशन में हैं। ऐसे में वह अपने मुंबई इंडियंस (MI) टीम के साथियों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कप पाएंगे। 19 सितंबर को होने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के मैच से दो दिन ही पहले ही Surya आइसोलेशन पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें :

South Africa ने Srilanka को दूसरे T20 में बुरी तरह हराया

T20 World Cup के बाद Rohit Sharma को बनाया जा सकता हैं लिमिटेड ओवर्स का कप्तान, Virat Kohli खुद छोड़गें कप्तानी

Daniil Medvedev ने Novak Djokovic को हराकर US Open 2021 का खिताब अपने नाम किया

Ramiz Raja बने Pakistan क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here