South Korea में आयोजित हैलोवीन फेस्टिवल की खुशियां मातम में तब्‍दील, अचानक मची भगदड़ में 151 लोगों की मौत

South Korea: कोविड काल के बाद दक्षिण कोरिया में ये पहला हैलोवीन फेस्टिवल था।जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम सियोल के इटावन इलाके के एक मशहूर नाइट स्पॉट पर लोग नो मास्क हैलोवीन मनाने के लिए जुटे थे।यहां पर भीड़ भी खूब उमड़ी थी।

0
198
South Korea: stmepede news today
South Korea:

South Korea: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में आयोजित हैलोवीन फेस्टिवल में दर्दनाक हादसा हुआ।फेस्टिवल सेलिब्रेशन के दौरान चारों तरफ जश्‍न का माहौल मातम में पसर गया।जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम हैलोवीन फेस्टिवल मनाने पहुंचे लोगों के बीच अचानक भगदड़ मच गई।

जश्न का शोर चीख-पुकार में बदल गया।लोग एक दूसरे को रौंदकर भागने लगे।ऐसे में जो लोग भाग नहीं सके उनकी मौत हो गई। हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई जिसमें 19 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जबकि सैकड़ों घायलों का इलाज जारी है।
कोविड काल के बाद दक्षिण कोरिया में ये पहला हैलोवीन फेस्टिवल था।जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम सियोल के इटावन इलाके के एक मशहूर नाइट स्पॉट पर लोग नो मास्क हैलोवीन मनाने के लिए जुटे थे।यहां पर भीड़ भी खूब उमड़ी थी। संकरी सी सड़क पर इतने लोग जमा हो गए कि रास्ता ही ब्लॉक हो गया। ऐसे में दोनों तरफ से लोग इधर उधर भाग रहे थे।

South Korea stempede news hindi.
South Korea.

South Korea: हजारों की भीड़ सैकड़ों लोगों को रौंद रही थी

South Korea: रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक यहां भगदड़ मच गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार मंजर इतना भयावह था कि इंसान एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे। हजारों की भीड़ सैकड़ों लोगों को रौंद रही थी।जिसमें महिलाएं और बच्चों के लिए भगदड़ में खुद को संभालना नामुमकिन था। चीख पुकार और दहशत से पूरा सियोल कांप उठा।
प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लोग इतने ज्यादा थे कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी हो रही थी।अचानक कुछ लोग एक संकरी गली की तरफ बढ़ने लगे।. यहां मौजूद भीड़ सामान्य से कम से कम 10 गुना ज्यादा थी।

South Korea: घटनास्‍थल से सटी इमारत में बनाया मुर्दाघर

South Korea Halloween Party Stempede news.
South Korea.

इस दर्दनाक हादसे के जो वीडियो फुटेज सामने आए हैं। उनमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक संकरी ढलान वाली गली में सैकड़ों लोग फंसे थे। वह एक-दूसरे के ऊपर से निकलने की कोशिश कर रहे थे।ऐसे में कई लोग दब गए।हादसे में बड़ी संख्‍या में लोग बेहोश हो गए थे। जिन्‍हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घटनास्थल से सटी एक इमारत में एक अस्थायी मुर्दाघर बनाया गया है।

करीब 50 शवों को वहां पर रखा गया है।जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 350 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।यहां मची भगदड़ में मारे गए विदेशियों में ईरान, उज्बेकिस्तान, चीन, नॉर्वे के लोग शामिल हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here