Skin Care Tips in Winter: सर्दियों में इस तरह Skin को रखें Moisturize और Flawless

0
420
Skin Care Tips in Winter
Skin Care Tips in Winter

Skin Care Tips in Winter: सर्दियों का मौसम वैसे तो बहुत से लोगों को बहुत पसंद आता है लेकिन यह सीजन अपने साथ बहुत सी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में स्किन ड्राई हो जाना बिल्कुल आम समस्या है। कई बार स्किन पर काले दाग या पूरी स्किन (Skin) ही काली हो जाने की परेशानी भी ठंड के मौसम में देखी गई है। ऐसे में हमारे मन में सवाल आता है कि स्किन को कैसे हेल्दी रखें। यहां पर हम आप को कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसके जरिए स्किन को Moisturize और Flawless रख सकते हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips in Winter यहां पढ़ें 5 Tips

Skin Care Tips in Wintertion available.
Skin Care Tips in Winter

1. गुनगुने पानी से नहाएं

Skin Care Tips in Winter: सर्दियों के मौसम में सबसे बड़ा टास्क नहाना होता है। पर नहाना सेहत और दिन चर्या के लिए जरूरी होता है। इसलिए हम गरम पानी से नहाना पसंद करते हैं। पर सर्दियों में या किसी भी मौसम में अधिक गरम पानी से नहाने से बचना चाहिए। नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ज्यादा गरम पानी से नहाने से त्वचा नमी खो देती है।

2. लगाएं Moisturizer

Skin Care Tips in Winter

Skin Care Tips in Winter: सर्दियों में नहाने के फौरन बाद Moisturizer लगाना जरूरी होता है। ऐसा न करने से स्किन अपनी नमी खो देती है और स्किन बेजान और ड्राई दिखती है। नहाने के बाद आप किसी Moisturizer का प्रयोग जरूर करें। या फिर नहाने से पहले बेसन, मलाई और शहद का उबटन लगा सकती हैं।

3. वाटर इंटेक का रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में हमें प्यास कम ही लगती है। पर पानी का काफी ख्याल रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी के मामले अक्सर सर्दियों में सामने आते हैं। पानी की कमी आप के पूरे शरीर की त्वचा को खराब कर सकता है। इसलिए सिर्फ गर्मियों में ही नहीं सर्दियों में भी वाटर इंटेक का ध्यान रखें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

4. शरीर की करें मालिश

स्किन को ड्राइनेस से बचाना है और शरीर को आराम भी देना है तो मालिश करना बेहतर उपाय है। इसलिए नहाने से पहले शरीर को जैतून या सरसो के तेल से मालिश करें इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी।

5. खाने का ख्याल

इस मौसम में खाने का काफी ख्याल रखना चाहिए। सर्दी का मौसम कई हरी सब्जियों और फलों की बहार अपने साथ लेकर आता है। ऐसे में मौसमी फलों का जमकर सेवन करें।

Skin Care Tips

नोट: किसी भी उपाय को करने से पहले हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लें। (https://apnnews.in/ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here