Ravi Shastri ने Dhoni को किंग कॉन्ग बताया, कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा- उनके करीब भी कोई नहीं

0
463
Ravi Shastri with MS Dhoni
Ravi Shastri with MS Dhoni

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता होगा। जब Mahendra Singh Dhoni खेलते थे तब भी उनकी चर्चा होती थी और जब नहीं खेलते है तब भी उनकी चर्चा होती है। अगर कप्तानी की बात आती है तो महेंद्र सिंह धोनी से बड़ा कप्तान कोई दिखाई नहीं देता है। धोनी को जिन लोगों ने नजदीक से देखा है उनका कहना है कि नेतृत्व के मामले में धोनी से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। भारतीय टीम के मुख्य कोच Ravi Shastri भी उनमें से एक है। रवि शास्त्री का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद के कप्तान है।

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा, ”धोनी (MS Dhoni) अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले कप्तान हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनके रिकॉर्ड को देखें। ऐसा क्या है, जो उन्होंने नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो वर्ल्ड कप।

यह भी पढ़ें:  Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

रवि शास्त्री ने फेन कोड से बातचीत में कहा कि धोनी एक ऐसा कप्तान है जिसके कप्तानी के रिकॉर्ड खुद ही बोलते है। उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में एक कप्तान जो कुछ भी हासिल कर सकता है, वह लगभग सब कुछ उन्होंने हासिल कर लिया है।

शास्त्री ने कहा, ”धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले कप्तान हैं। जब सफेद गेंद वाले क्रिकेट की बात आती है तो यहां उनके करीब कोई नहीं है। वह सबसे महान हैं। आप उन्हें द किंग कॉन्ग भी बुला सकते हैं।”

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी शांत स्वभाव वाले इंसान है और वो किसी भी स्थिति पर नियंत्रण बनाना जानते है। उन्होंने कहा, ”जब आप धोनी को एक टीम की कप्तानी करते देखते हैं और जब आप चेन्नई सुपर किंग्स को देखते हैं, तो यह आश्वासन और शांति होती है कि चीजें नियंत्रण में लगती हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करना जारी रखा है। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम बनी हैं, जिसने इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12 सीजन में 11 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021 : Rajasthan Royal के रफ्तार के नए बादशाह Kartik Tyagi की कहानी, स्टोक्स से लेकर ब्रेट ली तक कर चुके हैं तारीफ

IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here