भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अब तक सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही समाज कल्याण का काम करते नजर आते थे। हालांकि वास्तविक जीवन में भी वो जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। लेकिन जब बात पूरे राज्य या देश सुधार की हो तो आदमी को राजनीति मंच पर चढ़ना पड़ ही जाता है। ऐसे में शिवाजी द बॉस कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने भी यही फैसला लिया है। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नई पार्टी का जन्म हो गया है। इस बात की घोषणा उन्होंने आज चेन्नई में की है। इस हफ्ते के शुरू में अपने फैन्स को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने चेन्नै में कहा था कि वह दिसंबर के आखिरी दिन अपने राजनीतिक कदम का ऐलान करेंगे।

चेन्नई में अपने संबोधन के दौरान रजनीकांत ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे नई पार्टी बनाएंगे और चेन्नई की सभी 234 सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार चो रामास्वामी को अपना मेंटर बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपना कर्तव्य निभाना चाहते हैं। वह कायर नहीं है और वह पीछे नहीं हटेंगे और राजनीति में आ रहे हैं। अपने छोटे भाषण में रजनीकांत ने कहा कि तमिलनाडु में लोकतंत्र बुरे दौर से गुज़र रहा है और इसलिए सिस्टम में बदलाव के लिए यह ज़रूरी है। रजनीकांत ने भ्रष्टाचार से लड़ने की भी बात कही।

बता दें कि इससे पहले एमजी रामचंद्रन और जे.जयललिता ने भी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। ऐसे में यदि रजनीकांत भी सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रहे तो अधिक हैरानी की बात नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here