Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की फिल्म ‘Badhaai Do’ इस दिन होगी रिलीज

0
235
Rajkumar
Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की फिल्म 'Badhaai Do' इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ‘बधाई दो’ (‘Badhaai Do’)  को लेकर चर्चे में बने हुए हैं। अब इस फिल्म के रिलीज की घोषणा हो गई है इस फिल्म को 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज किया जाएगा। निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी ने कहा: “जब पारिवारिक मनोरंजन विशेष रूप से कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सिनेमा एक आदर्श मंच है क्योंकि उनका पूरे परिवार के साथ आनंद लिया जा सकता है।

हम गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में ‘बधाई दो’ लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह एक संपूर्ण मनोरंजन है। और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में मिला।”

राजकुमार राव ने शेयर की फिल्म की डेट

एक्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर बधाई दो की रिलीज डेट शेयर की है। एक्टर ने लिखा, ” थिएटर्स रेडी…आप रेडी… तो हम भी रेडी… रिपब्लिक डे 2022 को हम आ रहे हैं आपसे मिलने सिनेमाघरों में”।

पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे राजकुमार राव

पारिवारिक मनोरंजन में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकार शामिल है। जो कहानी को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हैं। इस फिल्म में, राजकुमार और भूमि दिलचस्प किरदारों को निभाते नजर आएंगे, जिन्हें उन्होंने कभी ऑनस्क्रीन नहीं निभाया। जहां राजकुमार राव एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, वहीं भूमि फिल्म में एक पीटी शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bhai Ka Birthday Song Teaser: Salman Khan की फिल्म ‘Antim’ के नए गाने का टीजर जारी

RRR का प्रोमो 1 नवंबर को होगा रिलीज, जूनियर NTR और Ram Charan के फैंस उत्साहित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here