Punjab Elections 2022: पठानकोट में BJP कार्यकर्ताओं पर हमला, कई कार्यकर्ता घायल, Ashwani Sharma ने Congress पर बोला हमला

0
345
Ashwani Sharma
Ashwani Sharma

Punjab Elections 2022: विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के पठानकोट में प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी अश्विनी शर्मा (Ashwani Sharma) की जनसभा में हुआ है। बताया जा रहा है कि शर्मा एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने घटना के बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है।

Punjab Elections 2022: चुनावी सभा के दौरान हुआ हमला

यह हमला कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के एक चुनावी सभा के दौरान हुआ, जिसे राज्य भाजपा प्रमुख और पार्टी उम्मीदवार अश्विनी शर्मा को संबोधित करना था। इस घटना के बाद भाजपा नेता शर्मा ने पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

बता दें कि पंजाब पुलिस के अनुसार अभी तक दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं हमले की रिपोर्ट्स तब आई हैं जब पंजाब में विधानसभा चुनाव कुछ हफ्तों में होने वाले हैं। गौरतलब है कि उत्तरी राज्य की सभी 117 सीटों पर एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। वहीं तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर अपनी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को खो देने वाली भाजपा ये चुनाव अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

Punjab Elections 2022: पठानकोट से चुनाव लड़ रहे हैं Ashwani Sharma

बताते चलें कि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से चुनाव लड़ रहे हैं, सोमवार को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में से यहां से नामांकन दाखिल किया था। अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे शर्मा के लिए जुटी भीड़ पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। अश्विनी शर्मा ने कहा था कि जाब एक स्थिर सरकार चाहता है जो उसका भविष्य बदल सके। भाजपा अबकी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि लोग मतदान से पहले मौजूदा सरकार का आकलन करेंगे। कांग्रेस सरकार रोजगार और भ्रष्टाचार सहित 2017 में किए सभी वादों को पूरा करने में विफल रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here