Petrol और Diesel के दामों में उछाल, जानें क्‍या है ? आपके शहर में Petrol और Diesel का Rate

0
547
Bangladesh News
Bangladesh News

Petrol-Diesel Rate: पूरे 137 दिन बाद आखिरकार सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव कर ही दिया। पिछले कई दिनों से इस बात के कयास तो लगाए जा रहे थे, कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ेगीं, लेकिन कब ? ये किसी को मालूम नहीं था। देश के 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के बाद ही पेट्रोल और डीजल के दामों में फेरबदल कर दिया गया। मंगलवार की सुबह 6 बजे से देशभर के पेट्रोल पंप में बदले रेट के साथ पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी, डीजल की कीमतों में भी हुई 78 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इस पूरे बदलाव का सबसे ज्‍यादा असर मिडल क्‍लास के साथ ही रसोई के बजट को भी बिगाड़ने वाला होगा। इस बाबत कुछ लोगों की प्रतिक्रियाएं आनीं भी शुरू हो गई हैं। इसमें महिलाओं का कहना है, कि महंगाई के इस दौर में अब खाना पकाना भी मुश्किल हो गया है।

petrol pump pic

Petrol-Diesel Rate: जानें आपके शहर में आज क्‍या है पेट्रोल और डीजल का दाम

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्‍ली 96.21 87.47
नोएडा 96.30 87.82
गुरुग्राम 97 88.21
फरीदाबाद 97 88.21
मुंबई 110.82 95.00
कोलकाता 105.51 90.62
चेन्‍नई 102.16 92.19
भोपाल 108.11 91.70
रांची 99.33 92.41
बेंगलुरु 101.42 85.80
पटना 106.72 91.90
चंडीगढ़ 95.01 81.63
लखनऊ 96.08 87.61
उत्‍तराखंड 95.77 89.75

(कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)

Petrol 2

रसोई का बजट बिगाड़ा
घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का सीधा असर उपभोक्‍ताओं की जेब पर पड़ेगा। इससे सबसे ज्‍यादा प्रभावित महिलाएं होंगी। जिनके रसोई का बजट डांवाडोल हो सकता है। महिलाओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को सरकार की ओर से लिया गया गलत फैसला बताया है। गृहिणी सुशीला ने बताया कि पेट्रोल और डीजल महंगा होने का सीधा असर परिवहन साधनों पर बढ़ेगा। इससे गैस से लेकर खाने-पीने की वस्‍तुएं महंगी हो जाएंगी। कामकाजी महिला हेमा गोस्‍वामी का कहना है, महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे समय में कीमतों को और बढ़ाना बेहद गलत है। छात्रा पूजा यादव का कहना है, कि मध्यम वर्गीय परिवार को गुजर-बसर करने में काफी मुश्किल हो रही है।ऊपर से बढ़ती महंगाई में अब खाना खाना भी मुश्किल भरा हो जाएगा। कामकाजी महिला नेहा का कहना है, कि पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से माल-भाड़े के साथ सबसे ज्‍यादा असर महिलाओं के घरेलू बजट पर पड़ेगा।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here