Padma Awards 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया सम्मानित, देखें और किन-किन को मिला पुरस्कार…

0
703

Padma Awards 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक नागरिक अलंकरण समारोह (Padma Awards 2022) में पूर्व भाजपा नेता दिवंगत कल्याण सिंह और अभिनेता विक्टर बनर्जी सहित 74 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2022) प्रदान किए। इस वर्ष 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं और पहला नागरिक अलंकरण समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें 54 हस्तियों को सम्मान दिया गया था।

Padma Awards 2022: कृष्णा मूर्ति एला -सुचित्रा कृष्ण एला को पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

Image

दूसरे अलंकरण समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को मरणोपरांत और शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता विक्टर बनर्जी, कृष्णा मूर्ति एला -सुचित्रा कृष्ण एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Image

नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से किया गया सम्मानित

Image

पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों में दिए जाते हैं।

असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

इस साल की सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के अलावा विदेशियों, अनिवासी भारतीयों और भारत के प्रवासी नागरिकों की श्रेणी के 10 लोग भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here