OnePlus 10 Pro 31 March को India में होगा लॉन्च, अनूठे Features देख खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर

वर्ष 2022 में कंपनी का यह पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10 Pro 2022 होगा। वनप्लस के इस नए फोन के फीचर्स चीनी मॉडल जैसे होंगे

0
368
oneplus 10 pro
oneplus 10 pro

OnePlus 10 Pro: वनप्लस (OnePlus) कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि, वह 31 मार्च को भारत में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये होगा। इस लॉन्चिंग इवेंट के दौरान वनप्लस 10 सीरीज (OnePlus 10 Series) से पर्दा उठाया जाएगा।

यानि OnePlus 10 Pro को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं वनप्लस ने कहा कि वह भारतीय दर्शकों के लिए बुलेट्स वायरलेस जेड 2 (OnePlus Bullets Wireless z2) को भी लॉन्च करेगा। वर्ष 2022 में कंपनी का यह पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10 Pro 2022 होगा। वनप्लस के इस नए फोन के फीचर्स चीनी मॉडल जैसे होंगे।

oneplus 10 pro
oneplus 10 pro

OnePlus ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आपको पहले से ही पता हैं और क्या उम्मीद की जा सकती है? भारतीय वर्जन के फीचर्स -वनप्लस 10 प्रो के चीनी मॉडल के समान होंगे। वनप्लस 10 प्रो लॉन्च इवेंट 31 मार्च को शाम 7:30 बजे (दोपहर 2 बजे जीएमटी/10 बजे ईडीटी) आयोजित किया जाएगा। फोन को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

oneplus 10 pro
oneplus 10 pro

OnePlus 10 Pro के फीचर्स

वनप्लस 10 प्रो 5जी में सेकेंड जनरेशन हेजलब्लाड कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल करेगी। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा। 6.7 इंच का क्यूएचडी+ (1440×3216 पिक्सल) कर्व्ड एलटीपीओ 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ पेश किया जा सकता है।

oneplus 10 pro
oneplus 10 pro

साथ ही 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 कैमरा सेंसर भी मौजूद है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here